Chandra Ast 2025: चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह को शास्त्रों में विशेष स्थान दिया गया है। इस ग्रह का संबंध जल तत्व से है। इसी वजह से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति को देखकर व्यक्ति की मानसिक स्थिति, विचार और स्वभाव आदि के बारे में पता चलता है। इसके अलावा व्यक्ति का अपनी मां से कैसा संबंध है, उसकी भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। लेकिन जब भी चंद्र ग्रह की जगह बदलती है तो उसका प्रभाव लोगों की जिंदगी से जुड़े हर पहलू पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 24 जून 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव मिथुन राशि में अस्त होंगे, जो 3 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। 3 दिन बाद 26 जून 2025 को शाम 8 बजकर 37 मिनट पर चंद्र देव मिथुन राशि में उदय होंगे। चलिए जानते हैं जून माह में चंद्र के अस्त अवस्था में जाने से किन तीन राशिवालों को जमकर लाभ होने के योग हैं।
मेष राशि
चंद्र के अस्त होने के कारण मेष राशिवालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और नए लोगों से आधिकारिक मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी और सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। सिंगल लोगों की कुंडली में नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। जबकि विवाहित लोगों के भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
- उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें और चंद्र के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
जून में चंद्र देव मिथुन राशि में अस्त हो रहे हैं, जिसका शुभ प्रभाव उनके जीवन पर सबसे पहले पड़ेगा। खासकर पैसों की कमी से मुक्ति और संपत्ति का सुख मिलने के योग हैं। जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें एग्जाम में सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से विवाद चल रहा है तो रिश्तों में सुधार होगा। युवा वर्ग काफी समय बाद पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे अच्छा लगेगा।
- उपाय- चीनी, चावल और दूध का दान करें।
मकर राशि
कारोबारियों का नया मकान खरीदने का मन बन सकता है, जिस फैसले में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इसके अलावा नए कारोबारी समझौतों से आर्थिक लाभ होगा। नए संबंधों की शुरुआत के लिहाज से ये वक्त उपयुक्त है। जिन जातकों की सेहत कमजोर चल रही है, उनके स्वास्थ्य व व्यक्तित्व में सुधार होगा। घर में शांति का माहौल रहेगा और मानसिक शांति कायम रहेगी। दुकानदारों को नए स्रोतों से लाभ होगा।
- उपाय- घर के मंदिर और चौखट पर रोजाना घी का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines