हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बुध ने किया सिंह राशि में गोचर, इन 8 राशि के लिए लकी रहेंगे अगले 68 दिन

विज्ञापन

Budh Gochar: ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध ग्रह ने 25 जुलाई 2023 (मंगलवार) को सुबह 4.26 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां वह अगले 68 दिनों तक रहेगा। व्यापार, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि आपकी राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा।

सिंह राशि में बुध को गोचर देगा ऐसा असर (Budh Gochar)

मेष राशि

बुध का गोचर आर्थिक स्थिति को डांवाडोल कर सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों के कारण धन अटक सकता है, दूसरों पर भरोसा न करें।

यह भी पढ़ें: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं

विज्ञापन
वृषभ राशि

आपके लिए आने वाला समय थोड़ा कठिन रहेगा। किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं, यथासंभव शांति बनाए रखें और ईश्वर भक्ति करते रहें।

मिथुन राशि

परिवार में कोई बड़ा धार्मिक आयोजन हो सकता है। अपने सभी कार्यों में आशानुरूप सफलता प्राप्त करेंगे। धनलाभ होगा।

विज्ञापन
कर्क राशि

बुध का गोचर कर्क राशि के लिए कई शुभ समाचार लेकर आएगा। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक हर जगह मौज करेंगे।

सिंह राशि

अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट को स्टार्ट करने के लिए सोच रहे हैं तो बुध का गोचर आपको सफलता दिलाएगा। निश्चिंत होकर आगे बढ़ें।

विज्ञापन
कन्या राशि

वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। कॅरियर के साथ-साथ परिवार को भी समय दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Hanumanji ke Upay: ऐसे करें बजरंग बली की पूजा, साक्षात दर्शन होंगे

विज्ञापन
तुला राशि

बुध का गोचर आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। पैसों की तंगी दूर होगी, कहीं से पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आने वाला समय उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप जो कुछ भी करेंगे, उसी में अनिश्चितता बनी रहेगी। घबराएं नहीं वरन अपने प्रयास करते रहें।

विज्ञापन
धनु राशि

बुध का गोचर आपको अपने जीवन के जटिल निर्णय लेने के लिए विवश कर सकता है। जो भी करें, अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से ही करें।

मकर राशि

घर में खुशियां आएंगी। पुराने दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। साझेदारी के व्यापार से लाभ होने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
कुंभ राशि

अपने आप पर नियंत्रण बनाए रखें। यथासंभव वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मीन राशि

बुध का गोचर आपको सफलता की नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। आप जिस भी क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे, वहीं सफलता मिलेगी। बस ईमानदारी से प्रयास करते रहें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola