Budh Gochar 2024 Astrological Prediction in Hindi: ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। नक्षत्र-परिवर्तन के साथ-साथ ग्रहों के गोचर का भी ज्योतिष में खास महत्व है। जब कभी भी कोई ग्रह या नक्षत्र अपनी स्थिति में बदलाव करता है तो उसका असर समस्त जीव-जंतुओं पर पड़ता है। बुद्धि का कारक ग्रह बुध, 4 दिन बाद यानी 7 जनवरी 2024 को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। जो कि इस स्थिति में 7 फरवरी 2024 तक रहेगा। बुध देव अब तक वृश्चिक राशि में मैजूद हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध एक शुभ ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, बुध के इस गोचर का 3 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन
धनु राशि में बुध का गोचर, मिथुन राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। बुध-गोचर की अवधि में बिजनेस में जो कुछ भी निवेश करेंगे, उसका अच्छ रिटर्न मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में छोटे भाई से जुड़ा कोई शुभ समाचर मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को दौनिक आदमनी में इजाफा देखने को मिलेगा। कारोबार से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी।
कन्या
कन्या राशि वालों को बुध-गोचर के दौरान जमकर आर्थिक लाभ होगा। पहले किए हुए निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। बकाए रकम की प्राप्ति होगी। यानी इस दौरान वैसा धन प्राप्त होगा जो कभी किसी को कर्ज दिया था। ससुराल की तरफ से आमदनी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जॉब में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में अचानक धन लाभ होगा।
धनु
धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। बुध गोचर के दौरान यानी 7 फरवरी तक धनु राशि वालों को कुछ ना कुछ धन लाभ होता रहेगा। जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनकी भी जमकर आर्थिक उन्नति होगी। पिता से धन लाभ का योग है। आकस्मिक धन प्राप्त होगा। बुध देव की मौजूदगी से धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें: Grahan 2024: इस साल लगेंगे 4 ग्रहण, जानें टाइमिंग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines