Brihaspati Grah Shanti Ke Upay: कई लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ प्रभाव में होता है। उन्हें अक्सर लंबी और बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी के जीवन में रोग और बीमारियों ने डेरा डाल रखा है, इसका मतलब उसका बृहस्पति ठीक नहीं है। यदि किसी के जीवन में सुख और शांति नहीं है तब भी ये माना जाता है कि उसका बृहस्पति ठीक नहीं है। जीवन और सुख का कारक ग्रह बृहस्पति है।
बृहस्पति के बारे में ज्योतिष में यहां तक कहा गया है कि यदि केंद्र में बृहस्पति बलवान हो और अगर दूसरे ग्रह खराब भी हों तो कुछ बिगाड़ नहीं सकते। इसलिए बृहस्पति को अच्छा भी माना जाता है, लेकिन यदि बृहस्पति मकर या नीच राशि में है तो इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि यदि किसी को बीमारियों ने जकड़ रखा है तो क्या उपाय करना चाहिए।
58वें नंबर के प्रयागेश्वर महादेव का पूजन, अभिषेक करें
पंडित सुरेश पांडे के अनुसार, यदि आप उज्जैन जाएं तो यहां 84 महादेव मंदिर जरूर जाना चाहिए। वहां 58वें नंबर के प्रयागेश्वर महादेव का पूजन, अभिषेक करें। तीन लीटर कच्चे दूध से तांबे की श्रृंगी से रुद्राष्टक का पाठ ब्राह्मण से करवाएं। अच्छे से दर्शन करने के साथ ही बेल पत्र आदि समर्पित करें। इससे आपके पाप-ताप का नाश होगा, जीवन में सुख शांति मिलेगी और स्वर्ग की प्राप्ति होगी।
संतरे के रस से भी अभिषेक किया जा सकता है
पंडित सुरेश पांडे के मुताबिक, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पूजन और अभिषेक करने से गुरु ग्रह की शांति होती है। प्रयागेश्वर महादेव का संतरे के रस से भी अभिषेक किया जा सकता है। अगर आपके जीवन में बहुत ज्यादा बीमारियां हैं तो संतरे के रस से ही अभिषेक करें। पूजा के बाद सोने की वस्तु, चने की दाल, पीला कपड़ा और हल्दी किसी विष्णु मंदिर में दान करें। बता दें कि महाकाल की नगरी उज्जैन में 84 महादेव मंदिरों के दर्शन और पूजा का विशेष महत्व है। यहां उज्जैन और आसपास के इलाकों में महादेव के 84 मंदिर स्थित हैं। भक्त इनकी परिक्रमा भी करते हैं।
यह भी पढ़ें- मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024? जानिए
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पूजा के स्थान पर रखनी चाहिए ये चीजें, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines