Bhai Dooj 2023: भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना गया है। भाई दूज को यम द्वितीया, भाई टीका इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज 14 नवंबर को यानी कल मनाया जाएगा। दृक पंचांग के मुताबिक भाई दूज पर द्वितीया तिथि की शुरुआत 14 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू हो रही है। भाई दूज पर टीका लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भाई दूज का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन भाई को टीका लगाने की सही विधि क्या है।
भाई दूज पूजा सामग्री
भाई दूज पर अपने भाई की आरती उतारते वक्त बहन की थाली में सिंदूर, फूल, अक्षत (चावल के दाने), सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फूल माला, मिठाई, कलावा, दूर्वा और केला इत्यादि पूजन सामग्रियां जरूर होनी चाहिए। कहा जाता है कि भाई दूज पर पूजा की थाली में इन शुभ चीजों को होने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। कहा तो यह भी जाता है कि इन पूजन सामग्रियों के बिना भाई दूज का त्योहार अधूरा है। ऐसे में भाई दूज पर इन पूजन सामग्रियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर रात में करें 5 उपाय, दूर होंगे पितृ दोष, जिंदगी हो जाएगी खुशहाल
भाई दूज पूजन विधि
भाई दूज का पर्व बहन-भाई से पवित्र रिश्ते के दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाने और उनकी आरती करने के लिए पूजा थाल सजाती हैं। जिसमें चंदन, कुमकुम, रोली, फूल, फल, सुपारी इत्यादि सामग्रियां होनी चाहिए। पूजन विधि के मुताबिक, इस दिन भाई को तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से कलाकृति की जाती है। चालव के धोल की इस कलाकृति पर एक लकड़ी का आसन (लकड़ी का पीढ़ा) लगाया जाता है। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई के माथे पर तिलक लगाया जाता है। भाई को तिलक करने के बाद फूल, पान, सुपारी, काले चने, बताशे भाई को दिए जाते हैं और फिर उनकी आरती उतारने का रस्म पूरा किया जाता है। इस क्रम में भाई का सिर किसी रुमाल इत्यादि के ढका होना चाहिए। तिलक-आरती के बाद भाई के द्वारा बहनों को उपहार दिया जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
घूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
41 mins agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines