Beej Mantra Benefis in Hindi: मंत्रों का जीवन में खास महत्व है। कहा जाता है कि सभी विधि से सही समय पर और शुद्ध उच्चारण के साथ अगर मंत्र का जाप किया जाए तो किस्मत बदलते देर नहीं लगती। शास्त्रों में अलग-अलग उद्देश्य के लिए अलग-अलग मंत्रों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 5 बीज मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका प्रभाव बेहद प्रभावशाली है।
गं
कहा गया है कि किसी भी कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश को स्मरण करके किया जाता है। भगवान गणेश का बीज मंत्र-‘गं’ है। गणेश अथर्वशीर्ष के अनुसार ‘ग’ गणपति के लिए प्रयोग गया जाता है और ‘बिंदु’ दुखों को दूर करने के लिए। गणेश जी का दूसरा बीज मंत्र ‘ग्लौं’ है। ‘गं’ बीज मंत्र के जाप से ज्ञान की वृद्धि होने के साथ ही बुद्धि का भी विकास होता है।
श्रीं
‘श्रीं’ मां लक्ष्मी का बीज मंत्र है। ‘श्’ का अर्थ है- महालक्ष्मी और ‘र’ का मतलब है धन-सपत्ति। वहीं ‘ई’ का अर्थ है- महामाया और बिंदु का अर्थ है दुख हरण करने वाला। ऐसे में मां लक्ष्मी के इस बीज मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
दूं
इस बीज मंत्र का संबंध मां दुर्गा से है। मां दुर्गा के इस बीज मंत्र का जाप करने से मनोकामना पूरी होती है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ शक्ति भी मिलती है। इसके अलावा इस मंत्र के जाप से शादीशुदा जिंदगी भी खुशहाल रहती है।
ओम्
ओम् बीज मंत्र में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्तियां समाहित हैं। ओम् बीज मंत्र का जाप करने से मन शांत रहता है। साथ ही साथ एकाग्रता भी बढ़ती है। इसके अलावा शरीर के हार्मोन्स संतुलित रहते हैं और रोगों से रक्षा होती है।
दं
‘दं’ भगवान विष्णु का मंत्र है। इस बीज मंत्र का जाप करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में धन का अभाव नहीं रहता है। पति-पत्नी की सेहत अच्छी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: ये हैं 2024 की भाग्यशाली राशियां, जानिए उनके नाम
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
7 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
15 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines