Kab Hai Basant Panchami 2024 : सनातन धर्म में बसंत पंचमी का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि इस दिन मां सरस्वती अवतरण हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती को ज्ञान और बुद्धि की देवी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही माता सरस्वती की उत्पत्ति हुई है। इस दिन से बसंत ऋतु भी आरंभ हो जाता है।
यह भी पढ़ें- नए साल पर करें भगवान शिव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरे साल रहेंगे खुशहाल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की भी विधि-विधान से पूजा होती है। मान्यता है कि इन तीनों देवी-देवता की पूजा करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति के अंदर ज्ञान का भंडार हो जाता है तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस साल कब बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही पूजा मुहूर्त व महत्व के बारे में जानेंगे।
बसंत पंचमी की शुभ तिथि
दृक पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी दिन मंगलवार दोपहर 02:42 पर हो रही है और समाप्ति 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट होगी। उदया तिथि के अनुसार, बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि चलेंगे उल्टी चाल, 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
बसंत पंचमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती को विद्या व ज्ञान की देवी कहा जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त में पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन विद्यारंभ संस्कार भी किया जाता है जो जातक इस दिन से विद्यारंभ करता है वह काफी बुद्धिमान और ज्ञानी बनता है। साथ ही मां सरस्वती का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। मां सरस्वती को संगीत व काल की माता भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- नए साल में रहना चाहते हैं टेंशन से मुक्त, तो जरूर करें ये चमत्कारी उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines