Basant Panchami 2024 Puja Samagri List: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल बसंत पंचमी का पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग विद्यालय और जगह-जगह मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं। पंचांग के अनुसार, 14 फरवरी 2024 दिन, बुधवार यानी आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी का दिन खासकर विद्यार्थियों के लिए माना गया है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थी सच्चे मन से मां सरस्वती की पूजा करते हैं, उन्हें शिक्षा और करियर में सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें- आज मां सरस्वती की पूजा करते समय करें आरती और चालीसा का पाठ, मिलेगा लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती हाथ में पुस्तक, वीणा और माला के साथ कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं। इसलिए आज का दिन मां सरस्वती की पूजा करने के लिए खास मानी जाती है। लोग माता को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं। लेकिन कई लोग पूजा में छोटी-मोटी गलतियां जरूर करते हैं। जिससे पूजा अधूरी रह जाती है। आज इस खबर में जानेंगे कि मां सरस्वती पूजा करते समय पूजा की थाल में क्या-क्या सामग्री शामिल कर सकते हैं, साथ ही मां सरस्वती की पूजा कैसे करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- आज है बसंत पंचमी का पर्व, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व
पूजा में शामिल करें ये सामग्री
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां शारदे को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कई प्रकार की सामग्री मौजूद होती हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
सफेद तिल के लड्डू
अक्षत
घी का दीपक
अगरबत्ती
बाती
पान
सुपारी
मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर
लौंग
हल्दी
कुमकुम
तुलसी दल
जल
कलश
रोली
लकड़ी की चौकी
आम का पत्ता
पीले वस्त्र
पीले फूल
मौसमी फल
गुड़
नारियल
बूंदी आदि शामिल अवश्य करें।
यह भी पढ़ें-
मां सरस्वती की पूजा करने की विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां सरस्वती की पूजा करने के लिए बसंत पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
स्नान करने के बाद पीले रंग के कपड़े और अच्छे से घर की सफाई करें।
मंदिर की सफाई करने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही सभी चीजों को शुद्ध करें।
इसके बाद माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। साथ ही व्रत का संकल्प भी कर सकते हैं।
विधि-विधान से पूजा करने के बाद माता को पीले चावल का भोग लगाएं साथ ही व्रत की शुरुआत करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन व्रत करने बाद अगले दिन व्रत का पारण शुभ मुहूर्त में करें।
यह भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर 3 राशियों की बदलने जा रही हैं किस्मत, मां लक्ष्मी दिलाएंगी धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines