Bali Pratipada 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन यानी दिवाली के ठीक एक दिन बाद हिंदू धर्म में बलि प्रतिपदा मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बलि प्रतिपदा को दिवाली के पड़वा वाला दिन भी कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल बलि प्रतिपदा 14 नवंबर दिन मंगलवार को है। मान्यता है कि इस दिन खासतौर पर दैत्य राज बलि की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दैत्यराज बलि की पूजा करने से भक्तों को राजा बलि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज इस खबर में जानते हैं बलि प्रतिपदा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है।
बलि प्रतिपदा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, बलि प्रतिपदा 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को मनेगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक है। बात करें पूजा की अवधि की तो पूरे 2 घंटे 9 मिनट रहने वाली है। पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि का आरंभ 13 नवंबर दिन सोमवार यानी आज दोपहर को 56 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और विधि
जानें क्या है बलि प्रतिपदा पूजा का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राजा बलि एक उदार व्यक्ति थे। जिसके कारण राजा बलि को भगवान विष्णु द्वारा तीन दिनों तक पृथ्वी जाने की अनुमति थी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब राजा बलि पृथ्वी की यात्रा करने के लगे उस दौरान वह अपने भक्तों को आशीर्वाद दिए और उनकी सारी इच्छाओं को पूरा किए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब राजा बलि की छवि को अपने घर के केंद्र में अपनी पत्नी की विंध्य वाली के साथ खींचा जाना चाहिए।
कहा जाता है कि इस बात का हमेशा याद रखना चाहिए कि राजा बलि की छवि पांच अलग-अलग रंगों से सजी होनी चाहिए। तब जाकर बलि के पांच रंगीन छवि पूजा की जाती है।
यह भी पढ़ें- अमावस्या पर 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, करियर और कारोबार में होगा उछाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines