हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सुबह उठते ही दिखें ये चीजें तो पूरा दिन अच्छा बीतेगा, हर जगह मिलेगी कामयाबी

विज्ञापन

Astrology: ज्योतिष में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिनके आधार पर आप जान सकते हैं कि आपका दिन अच्छा बीतेगा या नहीं। इस संबंध में शास्त्रों में बहुत सी बातें बताई गई हैं। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें यदि आप सुबह उठते ही देखें तो आपका पूरा दिन भाग्यशाली रहेगा।

सुबह इन चीजों का दिखना माना गया है शुभ (Astrology Tips)

ईश्वर के दर्शन करना

यदि सुबह उठते ही भगवान के दर्शन हो तो निश्चित रूप से आपका दिन मंगलमय बीतता है। उस दिन आप जो भी काम करेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। यही कारण है कि पुराने जमाने में लोग अपने घरों में ईश्वर की तस्वीरें और प्रतिमाएं रखते थे ताकि प्रातःकाल उनके दर्शन हो सकें।

यह भी पढ़ें: Palmistry Tips: अगर अंगुली का नाखून बार-बार टूटे तो होता है यह अपशकुन, तुरंत करें उपाय

गौरेया, तोता, मोर आदि पक्षियों को देखना

सुबह नींद के बाद आंख खुलते ही अगर गौरेया, तोता और मोर जैसे पक्षी दिखाई दें तो यह आपका दिन भाग्यशाली होने का संकेत होता है। विशेषकर मोर का दिखना आपके लिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। इसी प्रकार गौरेया और तोते का देखना भी लकी माना गया है।

यह भी पढ़ें: अगर आपके भी घर में है बांस का पौधा तो ध्यान रखें ये नियम वरना अनर्थ हो जाएगा

सोने-चांदी के सिक्के या आभूषण

अगर सुबह के समय आपको उठते ही सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के दिखाई दें तो यह भी शुभ माना जाता है। हालांकि इसमें शर्त यह है कि वे आभूषण खुद के शरीर पर पहने हुए नहीं होने चाहिए। अपने शरीर पर मौजूद आभूषणों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति या महिला ज्वैलरी पहने दिखे तो उसे शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें