Akshay Tritiya Muhurat: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूरे वर्ष में चार अबूझ मुहूर्त (अथवा सावे) आते हैं। इन चारों मुहूर्तों (बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया, देवउठनी एकादशी और भड़ल्या नवमी) में विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, धार्मिक कर्मकांड, नए घर का निर्माण या खरीदारी, नया वाहन खरीदना, विद्यारम्भ करने जैसे कार्य किए जाते हैं।
इन चारों मुहूर्तों में अक्षय तृतीया (जिसे आखा तीज भी कहा जाता है) को खरीदारी के लिए भी अत्यन्त शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी, जमीन, वस्त्र, वाहन आदि खरीदने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। यही कारण है कि इस दिन सभी लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार कुछ न कुछ खरीदने की इच्छा रखते हैं।
यह भी पढ़ें: अगर करेंगे ये उपाय तो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या भी बन जाएगी शुभ
क्या है अक्षय तृतीया का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान परशुराम तथा भगवान विष्णु के अन्य अवतार नर-नारायण और हयग्रीव का प्राकट्य हुआ था। इस दिन से ही त्रेतायुग और द्वापरयुग का भी आरंभ माना गया है। अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो, यही कारण है कि इस दिन किए गए पाप और पुण्य दोनों का अक्षय फल मिलता है, अनन्त जन्मों तक उनका फल व्यक्ति भोगता है।
अक्षय तृतीया पर बनें ये शुभ मुहूर्त (Akshay Tritiya Muhurat)
वैसे तो शास्त्रों में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा गया है। अर्थात् इस दिन बिना किसी मुहूर्त, चौघड़िया के सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। फिर भी इस बार आखा तीज पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। जानिए इन मुहूर्तों के बारे में
यह भी पढ़ें: सभी कष्टों की काट है हनुमान चालीसा की ये चौपाई, ऐसे करें प्रयोग
अक्षय तृतीया का आरंभ – 22 अप्रैल 2023 को सुबह 7.49 बजे
अक्षय तृतीया का समापन – 23 अप्रैल 2023 को सुबह 7.47 बजे
आयुष्मान योग – सूर्योदय से सुबह 9.25 बजे तक
सौभाग्य योग – सुबह 9.25 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 8.21 बजे तक
त्रिपुष्कर योग – सुबह 6.04 बजे से 7.49 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग – रात्रि 11.24 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 6.04 बजे तक
रवि योग – रात्रि 11.24 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 6.04 बजे तक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines