हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत 3 राशियों को होगा धन लाभ, राशि अनुसार जानें 6 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही पता चल सकता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 6 दिसंबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही तैतिल करण, गर करण, वणिज करण, मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, द्विपुष्कर योग, आडल योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन में शनि ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, सिंह में केतु ग्रह, मिथुन में चंद्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि वृश्चिक में सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह मौजूद रहेंगे.

इसके अलावा तुला राशि और वृश्चिक राशि में बुध ग्रह संचार करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 6 दिसंबर 2025, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि: 
आज आपको अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे. साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इसके अलावा परिवार के साथ लंबी यात्रा करने का योग है. दिन खत्म होने से पहले विदेश जाने की बाधा भी दूर हो सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आप सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आज आप बिना मांगे किसी को भी राय न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं.

मिथुन राशि: 
धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी. हालांकि, आलसी रवैये से थोड़ा नुकसान हो सकता है. कारोबार विस्तार के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे. आज आपको भाई बहनों से स्नेह मिलेगा. विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है.

सिंह राशि: 
आज आपको पूंजी निवेश से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. साथ ही नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है. हालांकि, वाहन पर धन खर्च होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा, लेकिन कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 6 December 2025: शुभ योग से हुई शनिवार के दिन की शुरुआत, राहुकाल से लेकर नक्षत्र-करण जानें

विज्ञापन

तुला राशि: 
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें. तुला राशि वालों के भावनात्मक संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ेंगी. यदि आज आप किसी नए कार्य को करने जा रहे हैं, तो धैर्य रखें.

वृश्चिक राशि: 
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को देंगे, जिससे अच्छा लगेगा. हालांकि, किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचें और उनको अहमियत दें.

विज्ञापन

धनु राशि: 

धनु राशि वालों को आज आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. युवावर्ग अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे. लव लाइफ के मामले में शनिवार का दिन सही रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि: 
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं. विवाहित जातकों को संतान सुख मिलना संभव है. इसके अलावा कुंडली में विदेश जाने के योग हैं.

कुंभ राशि: 
अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं. कारोबार के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा. हालांकि, धन लाभ होने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

मीन राशि:

आज आप परिवार के खिलाफ जाकर कोई फैसला ले सकते हैं. मीन राशि के जातक संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें, नहीं तो नुकसान होना पक्का है. इसके अलावा आज आपके पैर में चोट भी लग सकती है.

ये भी पढ़ें- Fridge Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वास्तु दोष के कारण जीवन हो सकता है बर्बाद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola