हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें मेष से मीन तक सभी के लिए कैसा रहेगा दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार राशि जातकों के लिए कैसा रहेगा इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक सभी के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025: आज 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि रहेगी. आज की ग्रह स्थिति और तिथि के संयोग से कई राशियों का दिन अच्छा रहेगा तो कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज केतु ग्रह सिंह राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, सूर्य ग्रह धनु राशि में रहेंगे, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और गुरु ग्रह मिथुन राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में और चंद्र ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 23 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है. समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप को पसंद नहीं करते हैं. सुख साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे. कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. अध्यन में रूचि कम होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा. आलस्य की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी के साथ देव स्थल जा सकते है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपका मन उदास रहेगा. दिन के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी. आय के साधनों को बढ़ाना होगा. वैवाहिक समस्या का समाधान उत्तर दिशा से होगा. निवेश से लाभ होगा. पुराने मित्रों से भेट संभव है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी. दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी. आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग है. संगती बदले व सत्संग करें. वर्चस्व में वृद्धि होगी. वायु विकार से ग्रसित रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी. परिवार में तनाव होगा. जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे. यात्रा को टालने का प्रयास करें. किसी का मजाक न बनाएं. नए आभूषण प्राप्त हो सकते है.

विज्ञापन

कन्या राशि

सत्संग का लाभ मिलेगा. हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है. छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है. घर के नौकरों से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

भाग्योदय के योग बन रहे है. मन की बात कह दें संबंधों में नजदीकियां बनेंगी. सामाजिक मान में वृद्धि होगी. विलासिता के सामानों पर धन खर्च होगा. कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है. समय अनुकूल है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी. पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. पुराने विवाद आज उभर सकते है. सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे. संबंधों में मजबूती आएगी.

धनु राशि

समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे है तो सफलता मिलेगी. आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे. सतर्क रहे, व्यापार विस्तार के योग है. भवन परिवर्तन के योग है, कार्य की अधिकता रहेगी.

मकर राशि

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय ना लें. बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. अपनों का साथ मन को शांती देगा. प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धनलाभ संभव है.

कुंभ राशि

पुराने मामले सुलझ सकते है. परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है. आप के अपने, आप को धोखा दे सकते है सतर्क रहें. आकस्मिक धन लाभ संभव है. व्यापार विस्तार की योजना टालें.

मीन राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. मनोरंजन के साधनों का उपयोग आनंद प्रद होगा. प्रेम प्रस्ताव संभव हैं. नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: जनवरी 2026 में बदलेगी इन 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों के लोग होंगे मालामाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola