Vastu Tips For Married Couple: हर इंसान की शादी शुदा जिंदगी एक जैसी नहीं होती है इसमें कई बार छोटी-छोटी गलतियां वैवाहिक जीवन में बड़ी कड़वाहट पैदा कर देती हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। कई बार पति का अहम, पत्नी द्वारा कही गई बातें दोनों के बीच दूरियां बढ़ा देती हैं। शादी के बाद रिश्ते को चलाने के लिए पति-पत्नि दोनों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। शादीशुदा जिंदगी में कई बातों को ध्यान में भी रखना चाहिए ताकि आपके पति के साथ आपके रिलेशन में प्यार भरा रहे। वास्तु से जुड़ी विशेष बातें जो आपके लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होंगी।
1. बिस्तर की सही जगह निर्धारित करें
साथ ही बिस्तर घर में उत्तर या उत्तर-पूर्व की ओर रखना चाहिए। नवविवाहितों लिए तो यह दिशा बहुत ही अच्छी मानी गई है। यदि ऐसा करना संभव नहीं हो, तो दक्षिण-पश्चिम में भी अपना बिस्तर सजा सकते हैं।
2. बेडरूम में लाल रंग का उपयोग करें
अपने बेडरूम को लाल रंग से सजाएं। जैसे- लाल रंग की बेडशीट, लाल फूल,लाल क्रिस्टल बॉल, लाल मोमबत्ती आदि। ध्यान रहे कि बेडरूम में एक्वेरियम जैसी पानी से संबधित चीजें न रखें। इसी तरह बेडरूम में पौधा, टीवी, कंप्यूटर जैसे उपकरण भी नहीं रखने चाहिए।
यह भी पढ़े:Karva Chauth 2023: पति का चेहरा छलनी में ही क्यों देखा जाता है? जानें इसका महत्व और इतिहास
3. शीशा बिस्तर के सामने न हो
विवाहिता के बिस्तर के सामने या पीछे दर्पण नहीं होना चाहिए। यदि जगह की कमी के कारण दर्पण रखना जरूरी है, तो शीशे को कपड़े से ढंक कर रखें। बेडरूम में दर्पण होने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।।
4. बेडरूम में उपकरण न रखें
प्रति गुरुवार सप्तधान चिड़िया, कबूतर को चुगाएं, मछली को दाना डालें, तुलसी पौधे में पानी चढ़ाएं, चींटी को हर दिन आहार डालें। बेडरूम में भगवान की तस्वीर या मूर्तियां बिल्कुल न रखें। पूर्वजों की तस्वीरें भी बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए। जगह की कमी के कारण पूजा स्थान बेडरूम में ही रखना जरूरी हो, तो पर्दा लगाकर रखें। साथ ही ध्यान रहे कि बेडरूम में एक्वेरियम जैसी पानी वाली चीजें न रखें। इसी तरह बेडरूम में पौधा, टीवी, कंप्यूटर जैसे उपकरण भी नहीं रखने चाहिए।
यह भी पढ़े:करवा चौथ व्रत में क्यों जरूरी होता है मिट्टी का करवा? जानें इसका खास महत्व
5.सफाई का विशेष ध्यान रखें
बिस्तर दरवाजे के ठीक सामने नहीं होना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बिस्तर पर एक गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए। दो भागों में बंटा बिस्तर रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। फटी या काफी पुरानी चादर न बिछाएं और सफाई का भी ध्यान रखें। कमरा आयताकार हो तो दांपत्य जीवन में प्यार बना रहता है।कमरे का रंग भी प्यार को प्रभावित करता है। कमरे में हल्के और आंखों को अच्छे लगने वाले रंगों का प्रयोग करें। कमरे में पति-पत्नी का साथ में मुस्कुराता बड़ा चित्र अवश्य लगाएं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
15 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines