Lucky Gemstones: आमतौर पर इस बात को सभी जानते हैं कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। हलांकि कई बाद कठिन परिश्रम करने के बावजूद भी मनोनुकूल सफलता प्राप्त नहीं होती है। साथ ही कई जतन करने के बाद भी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा धन के मामले में भी कई बार किस्मत का साथ नहीं मिलता। जीवन में धन हानि होती ही रहती है। जेब में पैसा नहीं टिकता, चारों ओर से आर्थिक विफलता ही प्राप्त होती है। हालांकि इन सभी समस्याओं के मुक्ति पाने के लिए रत्न शास्त्र में कुछ रत्नों का जिक्र किया गया है। जानकार बताते हैं कि इन रत्नों को जो कोई धारण करता है, उसकी आर्थिक स्थिति में क्रमशः सुधार होने लगता है। आइए आर्थिक तरक्की के लिए धारण किए जाने वाले 5 प्रभावशाली रत्नों के बारे में जानते हैं।
माणिक
रत्न शास्त्र में माणिक को धन-संपत्ति के लिए खास रत्न माना गया है। इसे शक्ति और सफलता का कारक माना गया है। जो जातक माणिक रत्न को धारण करते हैं, उनमें नेतृत्व की क्षमता मजबूत होती है। यह रत्न आत्मविश्वास में वृद्धि कराने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाता है। ऐसे में इस रत्न को किसी ज्योतिष से जानकार से सलाह लेकर पहन सकते हैं।
पन्ना
रत्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि पन्ना धारण करने से कम्युनिकेशन स्किल तो अच्छी होती ही है, साथ ही साथ आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। ऐसे में अगर कोई अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना चाहता है तो उसके लिए पन्ना धारण करना शुभ रहेगा। पन्ना को धारण करने से धन लाभ के कई योग बनते हैं।
नीलम
रत्न शास्त्र के मुताबिक नीलम मुख्य रूप से शनि का रत्न है। वैसे तो इस रत्न को शनि देव की कृपा पाने के लिए पहना जाता है, लेकिन आर्थिक रूप से सफल होने के लिए भी यह रत्न धारण किया जा सकता है। नीलम रत्न को धारण करने से जातक आर्थिक फैसला हमेशा सोच-समझकर लेता है। माना जाता है कि नीलम धारण करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है।
यह भी पढ़ें: 4 राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं धारण करना चाहिए सोना, जानें इसके फायदे और नुकसान
सुनहला रत्न
रत्न शास्त्र में सुनहला रत्न को आर्थिक सफलता दिलाने वाला माना गया है। रत्न शास्त्र के जानकार पं. गंगेश झा के मुताबिक, सुनहला रत्न धारण करने से जातक भाग्यशाली बनता है। ऐसे में इसे धारण करने से आर्थिक मामलों में भाग्य का भी साथ मिलता है। साथ ही आर्थिक सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। ऐसे में किसी जानकार से सलाह लेकर इस रत्न को धारण किया जा सकता है।
पुखराज
रत्न शास्त्र के मुताबिक आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए पुखराज बेहद शुभ है। माना जाता है कि पुखराज को धारण करने से आर्थिक सफलता मिलती है। इसके अलावा इस रत्न को धारण करने से जातक करियर में भी खूब तरक्की करता है। हालांक इसे धारण करने से पहले संबंधित जानकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines