Gold Coast University Hospital News: हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि रोजमर्रा के काम कर पाने में शारीरिक रूप से सक्षम होना भी एक उपलब्धि है। हम बात करते हैं, चहलकदमी करते हैं और खाना खाते हैं। लेकिन हमें अंदाजा ही नहीं होता कि यह भी किसी उपलब्धि से कम नहीं है। जब तक कि हमें ये पता नहीं चलता कि कोई दूसरा व्यक्ति यह कर पाने में भी सक्षम नहीं है।
ये भी पढ़ेंः पहले आगजनी, फिर भारी बारिश और अब ब्लैकआउट… अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में है पेरिस
ऑस्ट्रेलिया की गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों की कोशिश के बाद एक आदमी 35 बरस बाद गिलास से पानी पीने में सक्षम हो पाया है। इस मौके का इमोशनल मोमेंट अस्पताल ने कैप्चर कर लिया, जिसे शैनन फेंटीमैन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया।
बिना चीर फाड़ वाली सर्जरी
ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी की सांसद और स्वास्थ्य मंत्री शैनन फेंटीमैन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘नेविल 35 साल तक सामान्य तौर पर गिलास से पानी नहीं पाते थे। लेकिन गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों का शुक्रिया, जिन्होंने बिना चीर फाड़ वाली सर्जरी से नेविल का जीवन बदल दिया।’
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया का यह अस्पताल ब्रेन में लगने वाले झटकों की एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए बिना चीर फाड़ के सर्जरी करने वाला पहला सरकारी अस्पताल बन गया है। इस सर्जरी में एमआरआई टेक्नोलॉजी के जरिए मस्तिष्क के उस हिस्से की पहचान की जाती है जिसकी वजह से ब्रेन में डिसऑर्डर पैदा होता है। इसके बाद इलाज किया जाता है।
कैसे होता है इलाज
इलाज की प्रक्रिया में डॉक्टर मस्तिष्क की असामान्य गतिविधि को बाधित करते हैं। इससे डिसऑर्डर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। और मरीज को दिमाग में लगने वाले झटकों को मैनेज करने में मदद मिलती है।
नेविल ने एक्स अकाउंट पर अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, ‘एमआरआई के बाद जैसे ही मैं बाहर आया। उन लोगों ने मेरे सामने पानी का गिलास रख दिया। 35 साल तक मैं गिलास से पानी नहीं पी पाता था। लेकिन इस बार बिना कांपे पानी का गिलास उठा लिया। ये एक शानदार अनुभव था। डॉक्टरों, अस्पताल और सरकार का मेरी जिंदगी को बदलने के लिए शुक्रिया।
संबंधित खबरें
चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
2 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
11 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
13 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
17 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
18 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
21 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
21 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines