FBI Most Wanted Ruja Ignatova: एफबीआई की ओर से क्रिप्टो क्वीन के नाम से मशहूर 44 साल की शातिर महिला रुजा इग्नाटोवा पर इनाम राशि को बढ़ा दिया गया है। एफबीआई ने पहले उसकी जिंदा या मुर्दा सूचना देने वाले को 40 लाख डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया था। अब इनाम राशि को बढ़ाकर 50 लाख डॉलर (41 करोड़ 72 लाख 41 हजार 250 रुपये) कर दिया गया है। इग्नाटोवा कभी एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वनकॉइन की मालकिन थी, जो अब एफबीआई की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल कर ली गई है। 2022 में एफबीआई ने उसे भगोड़ों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल किया था।
ग्रीस से गायब हो गई थी रुजा
आरोप है कि रुजा ने अपनी कंपनी के जरिए लोगों से करीब 4 बिलियन डॉलर (3,33,42,34,00,000 रुपये) की ठगी की। रुजा मूल रूप से बुल्गारिया मूल की जर्मन नागरिक है। जिसके खिलाफ बुल्गारिया के ही माफिया से मिले होने के आरोप हैं। आखिर बार रुजा ग्रीस में देखी गई थी। 2017 के बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों ने उस समय रुजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रुजा ने अपने करेंसी कंपनी को 2014 में लॉन्च किया था। रुजा ने कहा था कि वह नंबर वन वर्चुअल करेंसी कंपनी बिटकॉइन को पीछे कर देगी। उसकी कंपनी वनकॉइन नंबर वन होगी। वनकॉइन अमेरिका समेत कई देशों में सक्रिय हो गई थी। दावा किया गया था कि इस कंपनी के पास 3 मिलियन से अधिक निवेशक हैं।
यह भी पढ़ें:Video: हिजबुल्ला-इजराइल में शुरू हुई जंग! लेबनान होगा निशाना; कौन-किसके साथ?
रुजा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर चुकी है। वह एक नामी निजी कंपनी में बड़े ओहदे पर रह चुकी है। आरोप है कि उसने कई लोगों के साथ मिलकर गैंग बनाया। इस गैंग ने 2014 से लेकर 2016 के बीच हजारों लोगों को चूना लगाकर 4 अरब डॉलर का घोटाला किया था। इस गैंग ने अपनी फैमिली और जानकारों को भी कॉइन बेचे थे। शुरुआत में निवेशकों को खोजने के लिए पहले से जुड़े लोगों को लालच दिया जाता था। जिसके बाद वे लोग अन्य निवेशकों को लेकर आते थे। पहले से जुड़े लोगों को बाद में निवेश करने वालों का पैसा दे दिया जाता है। बाद में जुड़े लोगों का पैसा आरोपी डकार गए थे।
संबंधित खबरें
पनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 hr agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
1 hr agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
8 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
11 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
15 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
18 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
20 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
22 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines