Which Is The Coldest Place In The World: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर में गर्मी के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। नोएडा की बात करें तो मंगलवार को 14 लोगों के शव अलग-अलग इलाकों में मिले हैं। आशंका है कि इनकी मौत गर्मी के कारण हुई है। हालांकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट सामने आने के बाद पुष्टि की जाएगी। अभी मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां इस मौसम में भी भयंकर ठंड पड़ती है।
इस जगह पर तापमान को जांचने के लिए ब्लोअर मीटर भी काम नहीं करता। यहां मई और जून में भी तापमान माइनस में रहता है। यहां हाथ-पांव बाहर निकालते ही जमने लगते हैं। मई और जून में जहां लू के थपेड़ों से बचना आसान नहीं होता, वहीं, इस जगह पर हीटर भी फेल साबित होते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ पोल यानी अंटार्कटिका की। आखिर इस जगह पर इतनी ठंड क्यों पड़ती है? आगे विस्तार से जानते हैं।
जून से लेकर अगस्त के महीने में भी यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान तापमान 20 से 25 डिग्री फारेनहाइट के बीच रहता है। जिसकी वजह से यहां किसी को आने की इजाजत नहीं दी जाती है। क्योंकि यहां तेज ठंडी हवाएं चलती हैं। यहां इस मौसम में सूर्य बिल्कुल नजर नहीं आता। 24 घंटे अंधेरा छाया रहता है। ऐसी स्थिति में अगर इंसान यहां जाए तो उसका खून जम सकता है। इस दौरान दुनिया का कोई गर्मी पैदा करने वाला यंत्र यहां काम नहीं कर सकता।
इसके बाद नंबर आता है अर्जेंटीना का। इस देश में मई से लेकर अगस्त तक तापमान सिर्फ 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच ही तापमान रहता है। यहां का मदागासकर आईलैंड भी टूरिस्ट के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहता है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, ग्रीनलैंड और न्यूजीलैंड में भी ठंड गर्मी वाले दिनों में पड़ती है।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
1 hr agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
1 hr agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
6 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
6 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
16 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
21 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines