Google Ex Employee Mia Khalifa Expert: किसी भी इंडस्ट्री में जॉब हंट एक बड़ा काम है, जहां रिज्यूम सेलेक्शन से लेकर जॉब इंटरव्यू तक का प्रोसेस सबसे अधिक टाइम लेता है। ऐसे में आपको ऑनलाइन बहुत से ऐसे वीडियोज और ट्यूटोरियल मिल जाएंगे, जहां आपको रिज्यूम फॉर्मेशन से लेकर इंटरव्यू की तैयारी तक की जानकारी मिल जाती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आपका रिज्यूम और इसमें बताई गई डिटेल्स रिक्रूटर पर कितना प्रभाव डालती है? हाल ही में हुए एक नए सोशल एक्सपेरिमेंट में बताया गया कि रिक्रूटमेंट प्रोसेस के दौरान रिज्यूम में किसी प्रतिष्ठित कंपनी का नाम इसे कैसे प्रभावित करता हैं।
जानी-मानी टेक जाइंट कंपनी Google के पूर्व कर्मचारी जेरी ली (Jerry Lee) ने इस सोशल एक्सपेरिमेंट को किया, जिसमें गूगल के एक्सपीरियंस के साथ कई बेतुके स्किल्स और उपलब्धियों को रिज्यूम में डाला गया है। इस रिज्यूम के आधार पर ली कुल 29 इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इसमें कई बड़े फर्म भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- इस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं दुनिया के 36 अरबपति, एलन मस्क के साथ है ये चौंकाने वाला नाम
अनोखे नाम से बनाया रिज्यूम
ली ने अपने रिज्यूम को Kiss My Nuts नाम के साथ रिक्रूटर्स को शेयर किया था। ये एक्सपेरिमेंट इस आधार पर किया गया था कि रिज्यूम में बड़ी कंपनियों का नाम रिक्रूटर्स पर क्या प्रभाव डालता है। इसके साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखा गया था कि हायरिंग प्रोसेस के दौरान रिक्रूटर्स रिज्यूम की अन्य डिटेल पर कितना ध्यान देते हैं।
‘एक्सपर्ट इन मिया खलीफा’
बता दें कि जेरी ली (Jerry Lee) गूगल में लगभग 3 सालों तक स्ट्रैटजी और ऑपरेशन्स मैनेजर के तौर पर काम किया है।
ली ने अपने रिज्यूम में कई बेतुके और बिना सिर पैर के एक्सपीरियंस को हाइलाइट किया था। इसमें ‘एक्सपर्ट इन मिया खलीफा’ और एक रात में सबसे ज्यादा वोडका शॉट्स लेने का रिकॉर्ड’ जैसे एक्सपीरियंस शामिल हैं। ली ने अपने इस सोशल एक्सपेरिमेंट में ये पता लगाना चाहते थे कि रिक्रूटर्स रिज्यूमे को कितनी बारीकी से जांचते हैं, खासकर तब जब किसी केंडिडेट के पास Google जैसी बड़ी कंपनी का अनुभव हो। इससे पता चला कि ज्यादातर भर्तीकर्ता रिज्यूम को बारिकी से देखने के बजाय बड़ी कंपनी के एक्सपीरियंस को महत्व देते हैं।
29 कंपनियों से आया इंटरव्यू इनवाइट
ली के इस एक्सपेरिमेंट का रिजल्ट जितना मजेदार है, उतना ही चिंताजनक भी है। रिज्यूम में अजीबोगरीब और बेतुके एक्सपीरियंस को लिस्ट करने के बाद भी ली को केवल 6 हफ्तों में 29 कंपनियों से इंटरव्यू का बुलावा आया। सबसे अहम बात ये है कि इसमें MongoDB और Robinhood जैसे बड़े फर्म भी शामिल है। ली ने अपने इस एक्सपेरिमेंट को इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के साथ शेयर किया है।
रिज्यूम बनाते समय ध्यान रखें ये बात
ली के इस एक्सपेरिमेंट ने लोगों को चौका दिया है। ऐसे में रिज्यूम बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।
साफ और छोटा रिज्यूम बनाएं।
अपनी उपलब्धियों को हाइलाइट करें।
आसान रिज्यूम फॉर्मेट का इस्तेमाल करें।
अपनी कंपनी के नाम और रोल को हाइलाइट करें।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाना होगा आसान, शुरू हुआ CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट; जानें कब होगा तैयार?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines