Punjab CS Anurag Verma Called DC’s Emergency Meeting: पंजाब में भगवंत मान की सरकार प्रदेश के लोगों को सरकारी खर्चे पर सारी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम और प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने बीते दिन राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब के उन शहरों की स्थिति का जायजा लिया, जहां डायरिया के मामले सबसे ज्यादा हैं। मुख्य सचिव ने डायरिया के इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
मुख्य सचिव का अधिकारियों को निर्देश
इस बैठक में संबंधित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास), XEN, EO और सिविल सर्जन शामिल हुए थे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि सीएम भगवंत मान का साफ निर्देश है कि प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर समितियों को 100 प्रतिशत प्रदूषण मुक्त पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए और अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने बेठक में शामिल सभी डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगमों के कमिश्नर और कार्यकारी अधिकारियों को कई सख्त निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा सभी अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगाहों और झुग्गी-झोपड़ियों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करें।
यह भी पढ़ें: पंजाब के विकास में ब्यूटी और फिटनेस सेक्टर का होगा बड़ा हाथ, PSDM ने साइन किया MoU
CMC और EO से ले प्रमाण पत्र
मुख्य सचिव ने बताया कि अधिकारी दौरा करते हुए इन सभी जगाहों के पीने वाले पानी के दूषित होने की संभावना पर तुरंत उचित कदम उठाए। मुख्य सचिव ने स्थानीय निकाय सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि वह सभी CMC और EO से प्रमाण पत्र ले कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी क्षेत्रों में प्रदूषण मुक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
11 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines