Womens T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में इन दिनों हिंसा का दौर जारी है। आरक्षण मामले पर जारी हिंसा के बाद बांग्लादेश में तख्तापलट भी हो चुका है। शेख हसीना सत्ता से बाहर हो चुकी हैं। बांग्लादेश में इस साल महिलाओं का टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट भी प्रस्तावित है, लेकिन जिस तरह से व्यापक पैमाने पर हिंसा चल रही है। उसे देखते हुए इस टूर्नामेंट पर खतरा मंडराया हुआ है। महिला विश्व कप को अक्टूबर में आयोजित किया जाना था, लेकिन सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है।
जिम्बाब्वे ने जताई दिलचस्पी
इसके लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस आयोजन को भारत में होस्ट करने से मना कर दिया। इसलिए एक विकल्प के तौर पर यूएई और दूसरे के तौर पर जिम्बाब्वे का नाम सामने आया है। भारत की ओर से इसके आयोजन के लिए मना कर देने के बाद जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट के लिए दिलचस्पी जताई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार, आईसीसी बोर्ड की ओर से मंगलवार, 20 अगस्त को इस पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ ये खिलाड़ी, सभी फॉर्मेट से किया गया बैन
कभी नहीं खेला वर्ल्ड कप
जिम्बाब्वे ने इससे पहले दो वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2018 और 2023 की सफल मेजबानी की है। इसके बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट आईसीसी के इस बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिम्बाब्वे को आखिरी बार 2003 में साउथ अफ्रीका और केन्या के साथ वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी। खास बात यह है कि जिम्बाब्वे की महिला टीम कभी भी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनी है। न ही यूएई की महिला टीम ने कभी वर्ल्ड कप खेला है। वे इस साल भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी, लेकिन जिम्बाब्वे टूर्नामेंट का तटस्थ मेजबान बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन का बड़ा धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में ठोका ताबड़तोड़ शतक
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
23 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
51 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
55 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines