---विज्ञापन---

खेल angle-right

[Live] MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

MI vs RR Today IPL Match (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में आज (24 मई) मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुंबई इंडिंयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

---विज्ञापन---

IPL 2026, MI vs RR Live Cricket Score and Updates, आईपीएल लाइव स्कोर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला आज यानी रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडिंयस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. ऐसे में RR इस मुकाबले को जीतकर अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है. टीम को 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिली है, जबकि 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम ने 7 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में हार झेली है. अब राजस्थान की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी.

---विज्ञापन---

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप औप वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

MI vs RR IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े शॉट आसानी से देखने को मिलते हैं, जिससे हाई स्कोरिंग मुकाबले की संभावना काफी बढ़ जाती है. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल का फायदा मिल सकता है. स्पिन गेंदबाजों को भी बीच के ओवरों में हल्की मदद मिलने की उम्मीद रहेगी. आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 171 रन रहा है.

---विज्ञापन---

मौसम की बात करें तो 24 मई को मुंबई में आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.

MI vs Rajasthan Royals IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा.

---विज्ञापन---

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा.

Mumbai Indians vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें MI का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान ने 15 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था.

---विज्ञापन---

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

15:19 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

राजस्थान रॉयल्स: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट.

15:11 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा.

15:09 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा.

15:02 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडिंयस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

14:55 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले अहम मुकाबले लिए अब से कुछ ही देर में करीब 3 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 3.30 बजे मैच शुरू होगा.

14:54 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, आज मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.

14:51 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां छोटे बाउंड्री होने के कारण बड़े शॉट आसानी से लगाए जाते हैं. ऐसे में यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकता है. स्पिनरों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलने की संभावना रहती है. आंकड़ों के अनुसार इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 171 रन है.

14:46 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, लहुंद्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.

14:46 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, रघु शर्मा, जसप्रीत बुमराह.इम्पैक्ट प्लेयर – विल जैक्स.

14:45 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें MI का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान ने 15 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले हुए मैच में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से मात दी थी.

14:34 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

यशस्वी जयसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा, युद्धवीर सिंह चरक, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, क्वाना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह.

14:33 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे, अश्विनी कुमार.

14:31 (IST) 24 May 2026
MI vs RR Live Score: राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में आज (24 मई) मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. ये मैच राजस्थान के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि मुंबई की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि RR अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. RR इस मुकाबले को जीतकर अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी.

First published on: May 24, 2026 02:30 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola