Team India: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस दौरे की शुरुआत 26 जून से होने वाली है. जिसके लिए बोर्ड ने 6 जून को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. मैच विनर गेंदबाज मोहम्मद सिराज अब टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब टीम में आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है. 

मोहम्मद सिराज हो गए टीम से बाहर 

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने 6 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया था. जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका दिया था. अब सिराज का नाम स्क्वाड से हटा लिया गया है. आईपीएल 2026 के बाद सीरीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेला.

---विज्ञापन---

 ऐसे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम का मानना है कि सिराज को फिलहाल आराम मिलना चाहिए. जिसके कारण ही उनका नाम अब सीरीज से वापस ले लिया गया है. चयनकर्ताओं ने उनकी जगह अब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को मिली है. कृष्णा भी हालांकि फिलहाल लंबे समय से तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. प्रसिद्ध ने हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था. कप्तान श्रेयस अय्यर पर अब नजरें टिकी हुई हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पिच के एक ही तरफ दौड़े India-A के 2 बल्लेबाज, अजीबो-गरीब रन आउट का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 इंटरनेशनल के लिए भारत की अपडेटेड टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा ने पास की अग्निपरीक्षा! ODI सीरीज के लिए पूरी तरह फिट, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ 

---विज्ञापन---