हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ISRO ने जारी किया प्रज्ञान रोवर का वीडियो, इस तरह लैंडर से बाहर निकल कर चंद्रमा की सतह पर चला

विज्ञापन
Image Credit: ISRO

Chandrayaan 3: भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रमा की सतह पर उतारे गए लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर का वीडियो जारी किया है। महज 30 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई देता है कि किस तरह प्रज्ञान चंद्रयान के लैंडर से बाहर आता है। जैसे ही वह लैंडर से बाहर चलने लगता है, उसके साथ-साथ उसकी परछाई भी चलने लगती है।

यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का नया VIDEO, खौफ के 20 मिनट को लैंडर ने कुछ यूं फतह में बदला

इसरो ने इस संबंध में X पर लगभग सवा दो मिनट का एक वीडियो भी जारी करते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है, ‘और इस तरह Chandrayaan 3 रोवर ने लैंडर से बाहर निकल कर चंद्रमा की सतह को छुआ।’

विज्ञापन

क्या है वीडियो में

ISRO द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में प्रज्ञान को लैंडर से बाहर आते और चंद्रमा की सतह पर चलते दिखाया गया है। इसमें दिखता है कि लैंडर की ढलान वाली सीढ़ी से प्रज्ञान नीचे उतरता है। इसके बाद उसका सोलर एनर्जी पैनल खुलता है और वह एक्टिव होकर सतह पर चलने लगता है। यह सब लैंडर के कैमरे में रिकॉर्ड होता है। विक्रम लैंडर को जहां उतारा गया है, उस जगह पर अगले 12 दिनों तक सूरज की रोशनी रहेगी। चंद्रमा की सतह पर दिख रही प्रज्ञान की परछाई इसी रोशनी की वजह से बन रही है।

क्या काम करेगा प्रज्ञान

भारत ने अपने रोवर में कई यंत्र भेजे हैं। इन यंत्रों के जरिए चंद्रमा की सतह को जांचा परखा जाएगा। वहां वातावरण में मौजूद पानी के बारे में पता लगाना भी इसका एक प्रमुख उद्देश्य रहेगा। अगले 14 दिनों तक प्रज्ञान अपने साथ ले गए पेलोड APXS — Alpha Particle X-Ray Spectrometer के जरिए चंद्रमा की सतह का रासायनिक विश्लेषण करेगा और वहां मौजूद खनिजों को जांचेगा। लगभग 14 दिन बाद प्रज्ञान और विक्रम दोनों की बैटरी समाप्त हो जाएगी और दोनों ही निष्क्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन

Clonazepam

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola