Mor Pankh Vastu: मोर पंख घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. वास्तु अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है और राहु-केतु दोष कम करता है. जानिए, मोर पंख कितने दिन बाद बदलना चाहिए और इसे रखने की सही दिशा क्या है?
मोर पंख का महत्व

2 / 7
Mor Pankh Vastu: हिन्दू धर्म में मोर पंख को अत्यंत शुभ माना गया है. इस पंख घर में रखना सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में मानसिक शांति बनाए रखता है. इसे सही दिशा में रखने से परिवार में स्थिरता और खुशहाली आती है.ज्योतिष के अनुसार, यह राहु-केतु के दोषों को कम करने में भी सहायक है. आइए जानते हैं, मोर पंख को कितने दिन बाद घर से हटा देना चाहिए और इसे रखने की सही दिशा क्या है?
कब बदलें मोर पंख?

3 / 7
मोर पंख को हमेशा तब बदलना चाहिए जब यह टूट जाए, गंदा हो जाए या धूल और जाले से ढक जाए. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसे साल में कम से कम एक बार या मुख्य त्योहारों जैसे अक्षय तृतीया, विजयादशमी और दीपावली पर बदल देना चाहिए. पुराने मोर पंख घर में ऊर्जा खो देते हैं.
क्या है मोर पंख की सही दिशा और स्थान?

4 / 7
घर में मोर पंख को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. इसके अलावा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या पूर्व दिशा में रखने से भी सकारात्मक वाइब्स बढ़ती हैं. इसे फूलदान में खड़ा करके रखना चाहिए और हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखना चाहिए.
कितना मोर पंख रखना फायदेमंद?

5 / 7
मोर पंख घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है. 3 मोर पंख की विषम संख्या में रखना वास्तु के अनुसार फायदेमंद है. पुराने या टूटे हुए पंख को बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए ताकि ऊर्जा शुद्ध रहे.
जानें सावधानियां और नियम

6 / 7
मोर पंख को किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से घर की लक्ष्मी और सुख-समृद्धि उस व्यक्ति के पास चली जाती है. नया मोर पंख लाते समय पूजा करना शुभ माना जाता है. इसे घर में मंदिर, तिजोरी या सुरक्षित स्थान पर रखें.
ये करना भी है जरूरी!

7 / 7
मोर पंख को साफ करते रहना आवश्यक है. धूल या गंदगी जमा होने पर घर में तनाव, कलह और आर्थिक नुकसान हो सकता है. समय-समय पर बदलने या साफ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वास्तु दोष कम होते हैं.