60 Din Purani Panty: आजकल ज्यादातर महिलाओं और लड़कियां का ध्यान इस ओर जाता ही नहीं है कि वो अपने अंडरवियर में कितने समय से हैं या उन्हें कितना वक्त हो गया है अपनी पैंटी चेंज किए हुए. वो लगातार एक ही पैंटी या ब्रा लगातार इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि पैंटी को धो लेना काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि कुछ ही दिनों में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर अगर 60 दिन या उससे ज्यादा पुरानी पैंटी रोज पहनने में आ रही है तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर आप 60 दिन तक एक ही तरह की पैंटी वियर कर रही हैं तो शरीर में किस तरह के बदलाव हो सकते हैं.

2 / 6
पुरानी पैंटी के कपड़े में बहुत ही आसानी से बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. ज्यादा देर तक बैक्टीरिया रहने से यीस्ट इंफेक्शन या यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए पैंटी को जल्दी बदल लेना चाहिए.

3 / 6
लगातार पैंटी पहनने की वजह से कपड़ा खराब हो जाता है. इसका इलास्टिक ढीला और फैब्रिक रफ हो जाता है. कई बार इसका रंग भी उड़ जाता है, जिससे स्किन में रैशेज, खुजली और जलन हो सकती है.

4 / 6
अगर पैंटी में बदबू आने लगे तो बेहतर है कि इसे बदल लें, क्योंकि कई बार सफेद पानी आने की वजह से कपड़ा हल्का हो जाता है, जिससे अंडरवियर में बदबू रहने लगती है, जो अनहाइजेनिक मानी जाती है.

5 / 6
बार-बार एक ही पैंटी धोने की वजह से कपड़ा आराम देने के बजाय एलर्जी और दाने पैदा कर सकता है. इसलिए अगर पैंटी पहनने से आपको खुजली होती है तो बेहतर है कि इसे फेंक दें और दूसरी इस्तेमाल करें.

6 / 6
पीरियड्स में पुरानी पैंटी पहनने से इंफेक्शन का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है और अगर आप लगातार एक ही पैंटी 5 दिन तक पहनते हैं तो आपको इंफेक्शन लगने की शिकायत हो सकती है.