भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और हर जगह पर बड़ी बड़ी बिल्ड़िगें बनी हुई हैं. ऊंची इमारतों का चलन काफी बढ़ा है. आपने भी शहरों में इन बड़ी और ऊंची इमारतों को जरूर देखा होगा. ये ऊंची इमारतें आज के समय में सिर्फ लोगों की जरूरत ही नहीं बल्कि विकास और स्टेटस का प्रतीक भी बन चुकी हैं. विदेशों में तो कई ऊंची इमारते हैं जो लोगों के बीच काफी फेमस भी हैं. जैसे सिंगापुर, दुबई या किसी भी अन्य देश में जब आप जाते हैं तो बड़ी बड़ी और सुंदर इमारतें लोगों को आकर्षित करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ऊंची इमारत कौन सी है और किस शहर में बनी हुई है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं.
भारत के किस शहर में है सबसे ऊंची इमारत?

2 / 6
भारत की सबसे ऊंची इमारतें मुंबई शहर में बनी हुई हैं. मुंबई एक ऐसा शहर जो दिन रात व्यस्त रहता है. मुंबई की सड़कों पर हर समय गाड़ियों दौड़ती रहती हैं. हर दिन हजारों लोग मुंबई शहर में घूमने जाते हैं. बता दें कि मुंबई में 200 से ज्यादा स्काईस्क्रैपर्स और 5600 से ज्यादा ऊंची इमारतें मौजूद हैं. (फोटो-AI)
भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग Palais Royale

3 / 6
बता दें कि भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग Palais Royale है, जो मुंबई में स्थित है. इस इमारत की कुल ऊंचाई लगभग 320 मीटर है. (फोटो-AI)
मुंबई में बनी हैं कई ऊंची इमारतें

4 / 6
मुंबई एक बेहद महंगा शहर माना जाता है खासकर रहने के हिसाब से. यहां की चॉल में एक छोटा सा कमरा भी बड़ी ही मुश्किल से मिलता है. मुंबई में जमीन की बेहद कमी है और इसी महंगे रियल एस्टेट के कारण मुंबई में ऊंची इमारतें बनाई जाती हैं. ये बिल्डिंग दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से 508 मीटर छोटी है. (फोटो-AI)
दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में भी कई ऊंची इमारतें

5 / 6
वहीं, दूसरी ओर मुंबई के अलावा ऊंची इमारतों का ट्रेंड भारत के अन्य शहरों में भी तेजी से बढ़ रहा है. मुंबई के अलावा दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी कई बड़ी और ऊंची इमारतें हैं. जिन्हें देखकर विश्वास करना मुश्किल होगा कि ये बिल्डिंग भारत में ही बनी है. (फोटो-AI)
भारत के कई शहरों में होगा स्काईलाइन

6 / 6
आने वाले समय में भारत के शहरों का स्काईलाइन और भी ऊंचा और आधुनिक होने वाला है. (फोटो-AI)