
1 / 8
Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. राम अवतार में रणबीर कपूर 'रामा' टीजर में छा गए हैं. अब सोशल मीडिया पर भी टीजर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है. फैंस को अब फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है. इतना ही नहीं फैंस सोशल मीडिया पर टीजर पर कमेंट्स भी कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं 'रामायण' का टीजर देखकर फैंस क्या बोल रहे हैं?
'रामायण' का टीजर हुआ रिलीज

2 / 8
'रामायण' के टीजर को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वहीं 'वर्ल्ड ऑफ रामायण' के यूट्यूब चैनल पर भी रणबीर कपूर की इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है.
फैंस ने किया रिएक्ट

3 / 8
रणबीर कपूर के फैंस भी फिल्म के टीजर पर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं. 'वर्ल्ड ऑफ रामायण' के यूट्यूब चैनल पर टीजर के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, 'आदिपुरुष के बाद, हमें इस उपचार की आवश्यकता थी. हमारे इतिहास का सम्मान और प्रतिनिधित्व करने का यही तरीका है.'
'रामायण' के टीजर पर फैंस ने लुटाया प्यार

4 / 8
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सिनेमा नहीं है, ये हमारे भावनाओं की अभिव्यक्ति है. हमारे जीवन में कभी निराशा के क्षण आयेंगे तो ये प्रत्यक्ष राम हमारे साथ होंगे. ये सिनेमा आज की गीता है जो हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेंगी, हमेशा हमारे दर्द को अपनी बाहों में सुलाकर सुकून देगी. राम.'
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

5 / 8
तीसरे यूजर ने लिखा, 'धुरंधर से लेकर रामायण तक...यही तो हम भारतीय सिनेमा देखना चाहते हैं.' चौथे यूजर ने लिखा, '1:50 वो 'राम' सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.' पांचवें यूजर ने लिखा, 'वाह, रणबीर की आंखों के हाव-भाव, श्री राम के चित्रण में वाकई अद्भुत हैं.'
भगवान राम बनकर छा गए रणबीर कपूर

6 / 8
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब यही तो हम बॉलीवुड से चाहते हैं... मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि रणबीर कपूर हमारे भगवान राम के साथ न्याय करेंगे, लेकिन उन्होंने कर दिखाया... मैं बहुत संतुष्ट हूं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं एक मुस्लिम हूं, फिर भी बहुत एक्साइटेड हूं.'
यश की भी दिखी झलक

7 / 8
रणबीर कपूर की 'रामायण' के टीजर में रणबीर कपूर के साथ-साथ रावण बने यश की भी एक झलक दिखाई दी. यश के लुक ने भी फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की तारीफ हो रही है.
कब रिलीज होगी फिल्म?

8 / 8
वहीं रणबीर कपूर की ये फिल्म 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी और रवि दुबे लीड रोल में हैं.