1 / 7
Most Awaited Web Series Sequels OTT Releases
प्राइम वीडियो ने गुरुवार को अपने ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ कार्यक्रम में अब तक की सबसे बड़ी नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया है. इसकी लिस्ट जरा लंबी है. इसमें 55 नई सीरीज और फिल्मों के नाम शामिल हैं. इसमें आपको उन सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिनके दूसरे सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है तो इसे देखने के लिए कुर्सी की पेटी बांध लीजिए.
प्राइम वीडियो ने किया ऐलान

2 / 7
इस बड़े ऐलान के बाद हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कई जबरदस्त ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों के साथ ही स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों तरह की कहानियों के अलग-अलग जॉनर भी देखने के लिए मिलने वाले हैं. इस लिस्ट में भी कई फेमस नाम भी शामिल हैं, जिसमें फर्जी सीजन 2', 'पंचायत' सीजन 5, 'कॉल मी बे' सीजन 2 समेत कई वेब शोज शामिल हैं. (Photo- Prime Video)
दहाड़ 2

3 / 7
राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी सीरीज 'दहाड़' के सीक्वल की रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसका फर्स्ट लुक पोस्टर वीडियो जारी किया जा चुका है. इसमें 12 साल के बच्चे के लापता होने की कहानी को दिखाया गया है, जिसे सब इंस्पेक्टर अंजलि मेघवाल को एक सीरियल किलर की तलाश में खींच लाता है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. सीरीज में विनीत कुमार सिंह भी हैं. (Photo- Prime Video)
ग्राम चिकित्सालय 2

4 / 7
अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक स्टारर सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस सीरीज की खास बात ये है कि इसमें भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं. इसमें भ्रष्टाचार और मेडिकल की कहानी देखने के लिए मिलती है. (Photo- Prime Video)
कॉल मी बे सीजन 2

5 / 7
इस लिस्ट में वेब सीरीज 'कॉल मी बे सीजन' का दूसरा सीजन भी शामिल है. इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसमें अनन्या पांडे, वीर दास, श्रुति हासन, गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर शामिल है. (Photo- Prime Video)
दुपहिया सीजन 2

6 / 7
पागलपन से भरे ह्यूमर और दिल को छू लेने वाले किरदारों से भीर सीरीज 'दुपहिया' के सीजन 2 की रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसके सीजन 2 में दाव बड़ा देखने के लिए मिलने वाला है. धड़कपुर में एक नई कहानी के साथ नया क्राइम उभर रहा है. इसमें गजराज राव, रेनुका शाहाने, स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसकी एक और खास बात ये है कि इसमें भी भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अहम किरदार में दिखेंगे. (Photo- Prime Video)
संदीप भैया 2

7 / 7
प्रयागराज में एक सिविल सर्विसेज अभ्यार्थी की कहानी 'संदीप भैया' के दूसरे सीजन में देखने के लिए मिलने वाली है. इसकी कहानी संदीप ओहलान पर आधारित है, जो प्यार में धोखा खाए LLC होते हैं. इसमें सनी हिंदुजा, दीपाली गौतम, पुनीत तिवारी, पंखुड़ी अवस्थी जैसे कलकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं. (Photo- Prime Video)