एक्टर विजय सेतुपति की वेब सीरीज 'मुथु एंगिरा काट्टान' जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस वेब सीरीज को उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब खबर यह भी सामने आ रही है कि इस वेब सीरीज का प्रीमियर जल्द रिलीज होने वाला है.
कब ओटीटी पर रिलीज होगी 'मुथु एंगिरा काट्टान'

2 / 5
हालांकि, मेकर्स ने सीरीज का प्रीमियर रिलीज करने से पहले इसका ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे लोगों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. इस ट्रेलर में रहस्यमयी टाइटल कैरेक्टर देखने को मिल रहा है, जिसने सीरीज की हाइप को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है.
मुथु एंगिरा काट्टान

3 / 5
इस सीरीज का ट्रेलर लोगों को मुथु से मिलवाता है, जो कभी एक महान इंसान, तो कभी खतरनाक बन जाता है. इस सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, यह और भी खतरनाक थ्रिलर से भर जाती है.
विजय सेतुपति वेब सीरीज की कहानी

4 / 5
आपको बता दें कि इस सीरीज की कहानी मुथु के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसे हर कोई अलग-अलग नजरिए से देखता है. आपको थ्रिलर और सस्पेंस वाली सीरीज पसंद है, तो आप इसे ओटीटी पर जल्द ही देख सकते हैं.
विजय सेतुपति

5 / 5
विजय सेतुपति की वेब 'मुथु एंगिरा काट्टान' 27 मार्च को JioHotstar पर रिलीज होने जा रही है. दरअसल, इसकी जानकारी JioHotstar ने ट्वीट कर दिया है. इस वेब सीरीज को M. Manikandan और B. Ajithkumar के निर्देशन में तैयार किया गया है.