Trauma Bond: प्यार एक खूबसूरत अहसास है। जब लड़का-लड़की एक दूसरे के प्यार में होते हैं, तो उन्हें सब कुछ अच्छा लगता है। वो निस्वार्थ भाव से एक दूसरे को अपनाते हैं, लेकिन जब रिश्ते में झूठ, शक और गलतफहमी का बीच पनपने लगता है, तो इससे दूरियां आने लगती हैं। वहीं, कई बार कुछ लोग ऐसे रिलेशनशिप में फंस जाते हैं, जहां वो अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं, लेकिन उनसे अलग नहीं होना चाहते हैं। इसी वजह से वो दर्द, चिंता और यहां तक की साथी के दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि ये कोई आम स्थिति नही है, बल्कि ये एक अनहेल्दी रिलेशनशिप की निशानी है, जिसे ‘ट्रॉमा बॉन्ड’ नाम से जाना जाता है।
‘ट्रॉमा बॉन्ड’ की स्थिति में दोनों में से एक पार्टनर काफी दुखी रहता है। उनका साथी उनसे दूर न हो जाए, केवल इसलिए वो उनकी पसंद को अपना बनाते हैं। शारीरिक और भावनात्मक रूप से उन पर निर्भर रहते हैं। यहां तक की उनके दुर्व्यवहार को भी बिना शिकायत सहते हैं। ‘ट्रॉमा बॉन्ड’ की स्थिति में व्यक्ति चाह कर भी ब्रेकअप करने के बारे में नहीं सोचता है। आइए विस्तार से जानते हैं ट्रॉमा बॉन्ड के संकेत और उससे बाहर निकलने के तरीकों के बारे में।
ट्रॉमा बॉन्ड के संकेत
- पार्टनर पर निर्भर होना
ट्रॉमा बॉन्ड की सिचुएशन आमतौर पर रिलेशनशिप में तब आती है, जब एक पार्टनर दूसरे साथी पर पूरी तरह से निर्भर होता है। उन्हें उनके साथ के बिना असुरक्षित महसूस होता है। यहां तक कि उनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, कभी नहीं आएगी दूरियां!
- परिस्थिति से समझौता करना
जो लोग ट्रॉमा बॉन्ड के शिकार होते हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि जो उनके साथ हो रहा है वो सही है। वो पार्टनर के गलत व्यवहार के लायक हैं। अपनी कमियों को छुपाने के चक्कर में उस परिस्थिति से समझौता करने के लिए तैयार हो जाते हैं और गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की जगह उसे अनदेखा करने लगते हैं।
- रिश्ता टूटने का डर
अक्सर ट्रॉमा बॉन्ड में फंसे लोगों को अपने रिश्ते के टूटने का डर होता है, जिसके चक्कर में वो सब कुछ सहन करते हैं। यहां तक कि पार्टनर की गाली-गलौज से लेकर मारपीट तक सहते हैं।
ट्रॉमा बॉन्ड से बाहर निकलने के तरीके
- अपनी भावनाओं की अहमियत को समझें
कोई भी रिश्ता दो लोगों से बनता है, लेकिन जब रिलेशनशिप में केवल एक ही व्यक्ति की भावनाओं को अहमियत मिलने लगे, तो इससे रिश्ता खराब होने लगता है। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद अपनी भावनाओं को अहमियत दें।
- गलतियों को इग्नोर न करें
आपको अगर अपने पार्टनर की कोई बात अच्छी नहीं लगती है, तो उन्हें उसके बारे में बताएं। वो आपको गाली देते हैं या आपके साथ मारपीट करते हैं, तो आज ही उनके खिलाफ आवाज उठाएं। बिना ये सोच कि उन्हें कैसा लगेगा।
- दोस्तों या परिवारवालों से सलाह लें
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको क्या करना चाहिए, तो ऐसे में आप अपने करीबी दोस्तों व परिवारवालों से सलाह ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips : ये 7 संकेत बताते हैं कि पार्टनर करना चाहता है शादी, क्या आपने किया नोटिस?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
2 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
2 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
9 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
23 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines