How To Get Rid Of Dark Circles: आंखों के डार्क सर्कल जब ज्यादा होने लगते हैं, तो चेहरे की रंगत फिकी पड़ जाती है। आंखे बिल्कुल ऐसी लगती है, जैसे कितनी थकान हैं इनमें और इसके साथ ही कई लोग टोका-टाकी शुरू कर देते हैं। आंखों के आस-पास काले घेरे (Dark Circles)होने का कारण नींद की कमी होना, थकान होने के साथ-साथ आंखों की सेंसिटिव स्किन को ज्यादा ही घिसी सी दिखना होता है। ऐसे में इन डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं। डार्क सर्कल्स न केवल आपको थका हुआ बल्कि खराब जीवनशैली या स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत देते हैं। जानें डार्क सर्कल्स ठीक करने के उपाय..
पुरुष-महिला दोनों को होती है ये समस्या
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बड़ी समस्या हो सकती है, खासकर तब जब वे दूर नहीं होते हैं, चाहे आप कितना भी सोएं या अपनी त्वचा की कितनी भी केयर करें। हालांकि, नींद की कमी और थकान को अक्सर डार्क सर्कल्स का कारण माना जाता है, लेकिन कई अन्य फैक्टर भी हैं जो इस समस्या को बढ़ाते हैं।
आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आमतौर पर जेनेटिक, एलर्जी, बुढ़ापे, खराब खाने की आदतों, थकान या ज्यादा स्क्रीन टाइम जैसे अलग-अलग फैक्टर के कारण दिखाई देते हैं। भरपूर नींद न होना, ज्यादा धूप में रहना, कुछ विटामिन की कमी भी डार्क सर्कल्स के पीछे का कारण हो सकती है।
पानी की कमी होना
इसके अलावा, पानी की कमी भी डार्क सर्कल्स को बढ़ा सकती है जिससे आप सुस्त दिखने लगते हैं। ज्यादा धूप में रहने से भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
कैसे करें डार्क सर्कल्स को दूर
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए लेजर थेरेपी, डर्मल फिलर्स, ब्लेफेरोप्लास्टी और प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (Platelet-Rich Plasma) इंजेक्शन का ऑप्शन चुना जा सकता है। इन चीजों के अलावा सनस्क्रीन, कोल्ड कंप्रेस, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स की बढ़ती समस्या से निपटने में मदद कर सकता है।
डार्क सर्कल्स जेनेटिक्स, धूम्रपान, शराब और कम हीमोग्लोबिन, बार-बार आंखों को रगड़ना, गोलियां, रूखी त्वचा, एक्जिमा जैसी मेडिकल कंडीशन के कारण दिखाई देते हैं। यह एक पुरानी बीमारी है जो त्वचा में सूजन, लालिमा और जलन का कारण बनती है। हमारी त्वचा के ढीले होने और चमड़े के नीचे की चर्बी कम होने के कारण उम्र बढ़ने के साथ डार्क सर्कल्स और भी खराब हो जाते हैं।
उम्र बढ़ने के कारण, त्वचा से फैट और कोलेजन कम हो जाता है, जिससे नीली ब्लड वेसल्स दिखाई देने लगती हैं। लंबे समय तक फोन देखना, अपनी आंखों को रगड़ना और अपनी आंखों का मेकअप ठीक से न वॉश करना भी डार्क सर्कल्स कर सकता है। काले घेरों का उपचार एटियलॉजिकल कारकों पर निर्भर करता है।
डार्क सर्कल को मैनेज करें
- आंखों के नीचे आर्गन ऑयल से मसाज करें
- एक अच्छा हाइड्रेटिंग फेस मास्क इस्तेमाल करें
- रात को अच्छी नींद लें
- अपनी आंखों को रगड़ने या लगातार छूने से बचें
- मालिश करने से सर्कुलेशन में सुधार
मैग्नीशियम स्किन की सेहत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आंखों के आस-पास की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का यूज करें। इनके अलावा, हेल्दी स्किन को बनाए रखने और काले घेरों को कम करने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- हालात बदलने हैं तो खुद से पूछो 10 सवाल, जवाब पॉजिटिव रहे तो जरूर मिलेगी सफलता
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
8 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
10 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines