Telangana assembly election 2023: 2023 के आखिरी चुनाव से 2024 लोकसभा का रास्ता तैयार करने में जुटी बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर तो हैं ही, साथ ही हिंदू और मुस्लिम समीकरण के साथ अगले साल की चुनावी राह को समतल करने की कोशिश में भी जुटे हुए हैं। तेलंगाना में बीजेपी ने जहां खुलकर राज्य में मुसलमानों को दिए गए चार फीसदी आरक्षण को समाप्त करने का एलान किया है। वहीं कांग्रेस ने अलग से मुसलमानों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र के जरिए एम फैक्टर को साधने की एक बड़ी सियासी चाल चली है।
सियासत की समझ रखने वालों का मानना है कि इस राज्य में चुनावी परिणाम जो भी हों लेकिन एम फैक्टर यानि मुस्लिम फैक्टर के लिहाज से देश के अलग-अलग हिस्सों में तेलंगाना को एक बड़ी राजनीतिक प्रयोगशाला के तौर पर देखा जा रहा है। तेलंगाना में एक तरफ कांग्रेस खुद को सत्ता में लाने की गुजारिश कर रही है तो वहीं बीजेपी और पीएम मोदी तेलंगाना की रैलियों से लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं।
यह भी पढ़े: 56 साल के राजकरण बरूआ ने 25 साल में की एमएससी पास, रात में करते हैं चौकीदारी, दिन में बंगले में करते हैं काम
मुस्लिम वोटर्स
तेलंगाना की जनसंख्या में मुस्लिम वोटर्स का परसेंटेज करीब 12.5 परसेंट है। देश के कई राज्यों में मुस्लिम जनसंख्या की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से भी ज्यादा है। लेकिन जिस तरह का मुस्लिम तुष्टीकरण तेलंगाना में चल रहा है उस तरह का तुष्टिकरण राजनीतिक दलों की तरफ किसी भी प्रदेश में नहीं देखा जा रहा है।
तेलंगाना में मुस्लिम वोट बैंक पर एक नजर
तकरीबन साढ़े तीन करोड़ आबादी वाले तेलंगाना राज्य में 13 फीसदी आबादी मुस्लिम है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों में एक तिहाई से ज्यादा सीटें मुस्लिम समुदाय की हैं यानी तेलंगाना की करीब 46 सीटों पर मुस्लिम मतदाता हार जीत का फैसला करते हैं। वहीं अगर राज्य की सभी सीटों का आकलन करें तो हैदराबाद की 10 सीटों पर औसतन 40 फीसदी मुसलमान प्रभावी रूप से हार-जीत का फैसला करते हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अलावा 20 सीटें ऐसी हैं जहां पर औसतन 20 फीसदी मुसलमान निर्णायक मतदाता के तौर पर पहचाना जाता है। जबकि राज्य की 16 सीटों पर औसतन 14 फ़ीसदी मतदाता मुसलमान हैं और यही हार जीत का फैसला भी करते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं नियम, दे सकते हैं कितना महंगा तोहफा?
6 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
15 mins agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
3 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
4 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines