Minor Girl Organ Donation Story: मां-बाप बच्चों को जिंदगी देते हैं। उन्हें रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको उस बच्ची की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जो अपने पिता को नई जिंदगी देगी। जी हां, देश की एक बेटी मिसाल कायम करने जा रही है। उसने अपने पिता को लिवर डोनेट करने का फैसला लिया है।
हालांकि इसके लिए उसे परमिशन लेनी पड़ी, लेकिन पिता की जान बचाने के लिए बेटी के जज्बे को देख सरकार और हाईकोर्ट दोनों को उसे परमिशन देनी पड़ी। अब जल्दी ही सर्जरी होगी और बेटी पिता को लिवर डोनेट करके उनकी जान बचाएगी। इस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है, आइए जानते हैं पूरी कहानी…
यह भी पढ़ें:शराब के शौकीनों को झटका देगी ये खबर! एक ओर राज्य में शराबबंदी का प्लान तैयार, मंत्री ने दिए संकेत
सरकार के बाद हाईकोर्ट ने भी मंजूर की याचिका
बता दें कि मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने याचिका पर विचार करने के बाद आज अंगदान करने की परमिशन दे दी। इससे पहले सरकार ने अंगदान की परमिशन दी थी। गत 13 जून को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसका फैसला आज आया। सरकार और हाईकोर्ट से परमिशन लेनी पड़ी, क्योंकि डॉक्टर ने सर्जरी करने से इनकार कर दिया था।
डॉक्टर ने इनकार करने की वजह लड़की की उम्र को बताया था। लड़की नाबालिग है। उसे 18 साल की होने में 2 महीने बाकी है, जबकि कानून के अनुसार, 18 साल से कम उम्र का जीवित व्यक्ति अंगदान नहीं कर सकता है। इसलिए लड़की को परमिशन लेनी पड़ी। इसके लिए उसने पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर की। दूसरी ओर, अंगदान करने की परमिशन के लिए सरकार को आवेदन दिया।
यह भी पढ़ें:शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद?
जज ने विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर सुनाया फैसला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर निवासी 42 वर्षीय शिवनारायण बाथम का लिवर फेल है। उनकी जान को खतरा बना हुआ है। डॉक्टर ने लिवर ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया, लेकिन कोई लिवर डोनेट करने को तैयार नहीं हुआ। पिता की जान खतरे में देख उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी प्रीति ने इच्छा जताई कि वह अपने पिता को लिवर डोनेट करना चाहती है।
इसके बारे में उसने अपने पिता के डॉक्टर को बताया, लेकिन उन्होंने उम्र की बात करते हुए ट्रांसप्लांट करने से इनकार कर दिया। प्रीति ने एक वकील नीलेश महोरे के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका पर जज विशाल मिश्रा की बेंच ने सुनवाई की और लिवर ट्रांसप्लांट की परमिशन दे दी, लेकिन फैसला देने से पहले जज ने मामले पर विशेषज्ञों की रिपोर्ट मांगी।
यह भी पढ़ें:Chandrayaan-4 के लिए जबरदस्त प्लान; इसरो पहली बार करेगा ऐसा कारनामा, भारत रचेगा बड़ा इतिहास
मेडिकल रिपोर्ट में प्रीति अंगदान के लिए फिट
वकील नीलेश के अनुसार, MY हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड, MGM मेडिकल कॉलेज के डीन और भोपाल के पुलिस कमिश्नर ने मामले पर विचार विमर्श करके रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रीति अंगदान करने के लिए बिल्कुल फिट पाई गई तो हाईकोर्ट ने परमिशन ग्रांट कर दी। वहीं शिवनारायण के डॉ. अमित बरफा ने कोर्ट को जानकारी दी कि लिवर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर ली है। सर्जरी में 10 से 12 घंटे लगेंगे। क्योंकि देरी करने से शिवनारायण की सर्जरी करने में मुश्किल आ सकती है, इसलिए हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी मिलते ही सर्जरी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई पर जहाज पर मिसाइल दागी, क्रैश होकर जहाज समुद्र में गिरा, मिलीं 81 पैसेंजरों की लाशें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines