Kochi Water Metro Boat: कोच्चि वाटर मेट्रो बोट की मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरूआत कर दी। 26 अप्रैल से यह आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। यह बोट मेट्रो कोच्चि के आसपास लगभग 10 द्वीपों को आपस में जोड़ने का काम करेगी। इससे इन द्वीपों पर रहने वाले लोगों को आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी। आइए आपको इस वाटर मेट्रो बोट की खासियतें बताते हैं।
कुल 78 बोट चलाने की योजना
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने इन बोट्स को तैयार किया है। फिलहाल पहले चरण में कुल 8 बोट से शुरुआत की गई है। भविष्य में कुल 78 बोट चलाने की योजना है। इनमें से 23 बोट 100 यात्रियों को और 55 बोट 50 यात्रियों को ले जा सकती है।
और पढ़िए – पाकिस्तानी-कनाडाई स्तंभकार तारिक फतह का 73 साल की उम्र में निधन, बेटी ने ‘हिंदुस्तान का बेटा’ कहकर पिता को किया नमन
kochi water metro boat
15 मिनट में चार्ज हो जाती है बोट
यह वाटर बोट बैटरी से चलती है। इसमें 122 kWh की क्षमता की बैटरी लगी है। फास्ट चार्जर से यह बैटरी लगभग 15 मिनट में चार्ज हो जाती है। बोट में एसी लगा है, जिससे यात्रियों को गर्मी नहीं लगेगी। इसके अलावा एसी केबिन में बैठकर यात्री खिड़की से बाहर पानी के नजारें देख सकेंगे।
kochi water metro boat
बोट की रियल टाइम लोकेश का पता रहेगा
इंटीरियर में यात्रियों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हाई स्पीड में बोट कम लहरें पैदा करेगी जिससे यात्रियों को सुंदर दृश्य देखने को मिल सके। बोट की रियल टाइम लोकेशन पता करने के लिए इसमें ऑटोमेटिक बोट लोकेशन सिस्टम लगा है।
kochi water metro boat
तीन टर्मिनल बनाए गए हैं
वाटर बोट पर चढ़ने-उतरने आदि के लिए तीन टर्मिनल बनाए गए हैं। इन टर्मिनल पर टिकट फैसिलिटी, टिकट वेंडिंग मशीन, स्टेशन कंट्रोल एरिया, वेटिंग एरिया, टॉयलेट आदि की सुविधा दी गई है। दावा है कि यात्री 20 मिनट में हाईकोर्ट टर्मिनल से वायपिन टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे। वाटर बोट से वायटीला से 25 मिनट में कक्कनाड पहुंचा जा सकता है।
और पढ़िए – Kerala: कोच्चि में पीएम मोदी ने कुर्ता-मुंडु में किया पैदल रोड शो, बोले- ‘पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए’
दूरी के अनुसार 20 से 40 रुपये तक किराया
बोट में सफर करने के लिए दूरी के मुताबिक 20 रुपए से 40 रुपए किराया लिया जाएगा। साप्ताहिक और मासिक पास की भी सुविधा है। जो अवधि अनुसार 180 रुपए से 1500 रुपए तक बनवाया जा सकता है। बोट मेट्रो सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक ऑपरेट होंगी। 26 अप्रैल से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
10 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
20 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines