Health Ministry New Advisory: भीषण गर्मी के कारण देश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाले हालात हैं। लगातार हीटस्ट्रोक के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नई एडवाइजरी जारी की गई है। मंत्रालय ने अस्पतालों को लू के मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर करने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पतालों की स्थिति और तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की है। अस्पतालों को विशेष हीटवेव यूनिट्स शुरू करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि समय रहते हीटस्ट्रोक के मरीजों का इलाज किया जा सके।
दिल्ली एनसीआर में कई मौतों से हड़कंप
हीटवेव के कारण दिल्ली एनसीआर में 20 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। अकेले नोएडा में ही 14 लोगों के शव अलग-अलग जगहों से बरामद हुए हैं। हालांकि विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौतों को संदिग्ध माना है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अब तक गर्मी से जूझ रहे 45 मरीजों को एडमिट किया गया है। वहीं, लू से 9 मौतों की बात भी अस्पताल ने मानी है। पिछले दो दिन में ही सात मौतें हुई हैं। वहीं, सफदरजंग अस्पताल के अनुसार अब तक गर्मी से यहां 9 लोग मरे हैं।
5 लोगों की जान बुधवार को ही गई है। लोक नायक अस्पताल में दो लोगों की मौत पिछले एक सप्ताह में हुई है। कई अन्य अस्पतालों में भी यही हाल है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर लू के बारे में पता लगता है तो तुरंत पीड़ित को कूलिंग दी जाए। पानी और बर्फ इसके लिए कारगर है। कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। इसलिए अपनी डाइट में नींबू पानी, दही, तरबूज और छाछ शामिल करें। तापमान 40 डिग्री पार कर जाए तो लू लगने की आशंका अधिक हो जाती है।
इन चीजों का रखें ध्यान
- धूप में बाहर न जाएं। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच खास ध्यान रखें।
- लाइट वेट वाले ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़ों का प्रयोग करें। बाहर जाते समय टोपी, चश्मा, छाता और जूते या चप्पल का प्रयोग करें।
- बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।
- शराब, चाय और कॉफी पीने से बचें। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक न लें।
- ज्यादा प्रोटीन वाला और बासी खाना खाने से परहेज करें।
- बाहर जाते समय शरीर के अंगों को नरम कपड़े से ढकें।
- पार्क किए वाहनों में बच्चों या जानवरों को न छोड़ें।
- अगर कमजोरी या बीमारी के लक्षण लगें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- अपने घर पर ओआरएस जरूर रखें। चावल का पानी या नींबू पानी के अलावा दही, लस्सी पीएं।
- घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का यूज करें।
- रात में खिड़कियां खोलने के साथ ही पंखा चलाएं। बार-बार नहाएं और कपड़े को हल्का गीला कर पहनें।
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 hr agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
1 hr agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
10 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
10 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
12 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
14 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
14 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines