Son Find Missing Mother On Google : आपने अक्सर फिल्मों में कुंभ के मेले में दो भाइयों के बिछड़ने की कहानी देखी होगी, लेकिन हकीकत में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 25 साल पहले परिवार से बिछड़े लड़के ने आखिरकर अपनी मां को ढूंढ निकाला। उसने टेक्नोलॉजी का यूज किया। इसके लिए युवक ने गूगल अर्थ पर 9,855 घंटे बिताए और अपनी मां से मिलने के लिए 6,200 मील यानी 9,300 किलोमीटर से अधिक का सफर किया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश में बिछड़ा था परिवार
सरू ब्रियरली नाम के एक युवक ने गूगल को अपने परिवार से बिछड़ने की कहानी बताते हुए कहा कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। जब वह पांच साल का था तब पिता ने उसकी मां, बहन और तीन भाइयों को घर से निकाल दिया। उसकी मां मजदूरी करती थी और वह अपने भाई के साथ कोयला चुराने के लिए मालगाड़ी में चढ़ गया, ताकि परिवार के लिए भोजन का इंतजाम हो सके।
यह भी पढ़ें : Google News हुआ डाउन, न्यूज सेक्शन में सर्च करने पर नहीं दिख रहा कोई रिजल्ट, डिस्कवर भी बंद
एमपी से कोलकाता पहुंचा
जब मालगाड़ी चली तो उसका भाई कूद गया, लेकिन वह फंस गया और कोलकाता पहुंच गया। जब वह कोलकाता की सड़कों पर निकाला तो उसके आंखों में आंसू थे। करीब दो साल के बाद उसे एक अनाथालय में रखा गया, जहां ब्रियरली नामक एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार ने उसे गोद लिया। नए माता-पिता सू और जॉन ब्रियरली उसे अपने परिवार में पाकर बहुत खुश थे।
ऑस्ट्रेलियाई परिवार ने लिया गोद
सरू ब्रियरली ने गूगल अर्थ का जिक्र करते हुए कहा कि 25 साल बाद उन्हें एक ऐसे टेक्नोलॉजी के बारे में पता चला, जिसकी मदद से उसका बिछड़ा परिवार मिल गया। उन्होंने कहा कि वह हर दिन करीब 3 साल तक शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक गूगल की दुनिया में अपने परिवार की तलाश करता था। उसने करीब 9,855 घंटे बिताए।
यह भी पढ़ें : Google में फिर छंटनी…भारत और आयरलैंड में बढ़ेंगे नौकरियों के अवसर
गूगल के जरिए मां को ढूंढ निकाला
उन्होंने कहा कि एक दिन उसे एक स्टेशन, पानी का टॉवर, ओवरपास और एक रिंग रोड मिला, जहां वह 25 साल पहले सोया था। सालों के प्रयास के बाद सरू फरवरी 2012 में मध्य प्रदेश के खंडवा में आया, जहां उनकी मां एक छोटे से घर में रहती थीं। उन्होंने कहा कि जब उसने जन्म देने वाली मां फातिमा को गले लगाया तो उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
52 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines