Assam News: असम के धेमाजी जिले में सोमवार को गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया है कि ये जिला अरुणाचल प्रदेश की सीमा के नजदीकी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना धेमाजी जिले में असम-अरुणाचल सीमा के पास पनबारी इलाके की है। सूत्रों ने कहा कि हमला अरुणाचल प्रदेश की ओर से किया गया था। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतकों की पहचान बोगा चुटिया और मोनिटू गोगोई के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने इस घटना के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मैं धेमाजी में असम-अरुणाचल सीमा के पनबारी इलाके में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के बोरबिला चुटियाकारी गांव के बोगा चुटिया नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।
सीएम हिमंत बिस्वा ने कही ये बात
जबकि मिलोनपुर गांव के मोनिटू गोगोई, पुष्पा गोगोई और अकोनी गोहेन घायल हो गए हैं। इनमें से मोनिटू गोगोई ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिला प्रशासन और धेमाजी पुलिस मौके पर है।
इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हमले के पीछे अरुणाचली बदमाशों के होने की संभावना को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह क्षेत्र के लोगों के बीच जमीन से जुड़ा विवाद था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
54 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines