Important Emergency Helpline Numbers: इमरजेंसी कभी बताकर नहीं आती। हाइवे पर गाड़ी खराब होने से लेकर एक्सीडेंट, साइबर ठगी का शिकार और राशन की दुकान पर मिलावटी समान मिलने जैसी चीजें रोजमर्रा की जिंदगी में कई लोगों के साथ घटती हैं। ऐसे में 4 इमरजेंसी नंबर आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन नंबरों को अपने फोन में सेव करके आप कई बड़ी मुसीबतों से छुटकारा पा सकते हैं।
1. फेक कॉल से सावधान
कई बार फोन पर अन्नोन नंबर से कॉल आती है और लोग बिना सोचे-समझे फोन उठा लेते हैं। साइबर क्राइम को अंजाम देने के लिए कई लोग ऐसी तरकीबें आजमाते हैं। इसके अलावा कई बार फेक कॉल पर लोग आपसे बदतमीजी करने के साथ-साथ गाली गलौज पर उतर आते हैं। इसकी शिकायत आप 1930 पर कर सकते हैं। 1930 साइबर क्राइम का नंबर है, जिससे आपको तुरंत मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- ट्रेन में कंफर्म टिकट चाहिए तो एक आसान ट्रिक करें फॉलो; तुरंत मिलेगी सीट
2. दुकानदार को सबक सिखाएं
गली-मोहल्लों या बाजार में कुछ दुकानदार ग्राहकों से बड़ी बदतमीजी से बात करते हैं। इसके अलावा मिलावटी सामान या ज्यादा से ज्यादा पैसे हड़पने वाले दुकानदारों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। इन्हें सबक सिखाने के लिए आप फोन में 1915 डायल कर सकते हैं। यह कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर है, जिसपर फोन करके आप दुकानदार की शिकायत कर सकते हैं।
3. रिश्वतखोर अधिकारियों से निपटें
सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोर अधिकारियों की कमी नहीं है। ऐसे में अगर कोई सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है, तो आप 1064 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर आप नेताओं की भी शिकायत लगा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई सरकारी कर्मचारी या नेता अपना काम सही तरीके से नहीं करता, तो आप उसका प्रूफ बनाकर इस नंबर पर कंप्लेंट कर सकते हैं।
4. हाइवे का हेल्पलाइन नंबर
हाइवे पर एक्सीडेंट होना या गाड़ी खराब होना आम बात है। ऐसे में आप नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर फोन कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत मदद मिलेगी। यही नहीं, हाइवे पर पेट्रोल खत्म होने पर भी आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी लोकेशन पर पेट्रोल मंगवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Video: आज चुनाव हों तो मोदी सरकार बनेगी या नहीं? सर्वे के परिणाम चौंकाने वाले
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
6 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
6 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
7 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
7 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
8 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
10 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
10 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines