Cyclone Remal Alert: रेमल चक्रवात को लेकर पूर्वी भारत में अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल, बांग्लादेश के तटीय इलाकों, त्रिपुरा और उत्तर पूर्वी इलाकों में चक्रवात अपना असर दिखा सकता है। वहीं, रेमल को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट ने 21 घंटों के लिए फ्लाइटों का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस समय अवधि में फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग हुई है। जिसमें रेमल से निपटने को लेकर खाका तैयार किया गया है। चक्रवात को देखते हुए भारी बारिश की आशंका है। जिसके तहत एयरपोर्ट से 26 मई को रात 12 बजे से 27 मई को रात 9 बजे तक फ्लाइटें रद्द की गई हैं।
यह भी पढ़ें:Rajkot Fire: AC में धमाके से लगी थी आग, बुरी तरह झुलसे मिले शव; DNA जांच से होगी पहचान
एनएससीबीआई एयरपोर्ट के निदेशक सी पट्टाभि की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में भारी बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, कोलकाता बंदरगाह से भी रविवार शाम को 12 घंटे के लिए कार्गो और कंटेनर जहाजों को लेकर रोक लगाई गई है। बताया गया है कि रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक आवाजाही ठप रहेगी। 22 मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना था। जो अब मध्य बंगाल की खाड़ी में तीव्रता से अपना असर दिखा रहा है। जिसके कारण 26 मई को उसके सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा में टकराने की आशंका है। जिसके कारण पूर्वी भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
26 मई की रात को लेकर चेतावनी जारी
26 मई की रात को भूस्खलन के समय चक्रवात रेमल में 1.5 मीटर तक की तूफानी लहरों के कारण कई इलाकों में पानी भर सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बंगाल के तटीय इलाकों से हजारों लोगों को भी निकाले जाने की सूचना है। दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में प्रशासन ने लगभग 115 और उत्तरी 24 परगना में 100 से अधिक आश्रय स्थल बनाए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मणिपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि अलर्ट को देखते हुए बांग्लादेश में भी 4 हजार आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
37 mins ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
2 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
4 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
4 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
5 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
6 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
7 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines