Lazy And Unfit Reasons: रोजाना चिलचिलाती गर्मी में निकलने के बाद जब आप अपने घर पहुंचते हैं, तो कितनी ज्यादा थकान महसूस होती है। क्योंकि हमारा दिमाग पूरे दिन इतना प्रेशर लेकर काम करता है कि इसका असर शाम को आकर कमजोरी के रूप में महसूस कर सकते हैं। दिनभर का वर्क लोड और सही डाइट न लेना भी थकान और कमजोरी का कारण बनते हैं। कुछ लोगों को तो फोन की बुरी लत होती है।
कहीं आप भी तो दिनभर फोन में रील्स स्क्रॉल तो नहीं करते रहते है? अगर ऐसा है तो आप भी देश के उन 50% अडल्ट में शामिल हैं, जो फिजिकली बिल्कुल एक्टिव नहीं रहते हैं। जो लोग फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, उनके लिए एक्टिव रहना मुश्किल होता है।
स्टडी क्या कहती है
ऐसे लोग एक घंटे भी कसरत नहीं करते हैं। अगर फिट रहना चाहते हैं तो एक्टिव तो रहना होगा। एक तो भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद को एक्टिव और फिट रखना किसी टास्क से कम नहीं है। ‘द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ’ (Lancet Global Health) की रिपोर्ट में सामने आया कि 2022 में भारत के 50% अडल्ट फिजिकली एक्टिव नहीं थे। पुरुषों के मुकावले भारत की महिलाएं और ज्यादा पीछे हैं। इन 50% लोगों में 42% पुरुष और 57% महिलाएं शामिल हैं।
अच्छी सेहत की नजर से WHO ने हर सप्ताह 150 मिनट मीडियम एक्सरसाइज या फिर हर हफ्ते 75 मिनट तेज स्पीड से एक्सरसाइज करने को सही बताया है। कोई इससे कम करता है तो वह सेहत के लिए सही नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है, देश की आधे से ज्यादा आबादी इस गाइडलाइन को पूरा नहीं कर पा रही है। वैश्विक स्तर पर 60 साल या इससे उम्र के लोगों में फिजिकली एक्टिविटी कम हो रही है।
2030 तक 60% अनफिट
स्टडी में कहा गया है कि देश में अपर्याप्त फिजिकली एक्टिविटी जहां साल 2000 में 22% थी, जो 2010 में 34% हो गए। स्टडी के अनुसार, अगर यही हाल रहा तो 2030 तक भारत की करीब 60% आबादी फिजिकली अनफिट हो जाएगी और 15% सुधार करने का वैश्विक लक्ष्य यानी की ग्लोबल गोल्स सपना बनकर रह जाएगा।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, फिजिकली एक्टिव न रहने से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। 2023 में की गई एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में भारत में 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित थे।
ये भी पढ़ें- पीरियड में हद से ज्यादा दर्द को न करें इग्नोर, कईं बॉलीवुड एक्ट्रेस हो चुकी हैं इस बीमारी की शिकार
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
30 mins agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 hr agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
17 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
19 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
22 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines