Intermittent Urination Warning Signs: क्या कभी ऐसा होता है कि आप वॉशरूम जा रहे हैं और आपको खुलकर पेशाब नहीं आ रहा है। कभी-कभी ऐसा होता है कि यूरिन फ्लो शुरू करने या उसे बनाए रखने में समस्या आती है। यानी कि रुक-रुक कर आ रहा है पेशाब और ये कोई आम समस्या नहीं है। अक्सर यूरिन से जुड़ी समस्याओं को काफी लोग इग्नोर कर देते हैं।
अगर किसी को ऐसी प्रॉब्लम हो रही है तो इसकी वजह बेनिग्न प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (Benign Prostatic Hyperplasia) है, जिसे एक तरह से प्रोस्टेट के बढ़ने से जोड़ा जाता है। इस समस्या से पीड़ित मरीज किसी भी समय रुक-रुक कर पेशाब की परेशानी महसूस कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं ये रुक-रुक कर पेशाब आने का कारण क्या हो सकता है और इसके लक्षण कैसे दिखते हैं।
रुक-रुक कर पेशाब आने का कारण?
पेशाब से जुड़ी ये समस्या का सबसे नॉर्मल वजह प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostate Gland) का बढ़ना होता है। यह कंडीशन तब आती है, जब प्रोस्टेट साइज में काफी बड़ा होने लगता है और पेशाब के रास्ते को ब्लॉक करता है। ये हैं कुछ कारण..
- यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)
- ओवरएक्टिव ब्लैडर
- ब्लैडर या किडनी की पथरी
- यूरिन को कंट्रोल न कर पाना
- डायबिटीज
रुक-रुक कर पेशाब आने के लक्षण
यूरिन का फ्लो रुकना- अगर पेशाब करते समय आपको महसूस होता है कि रुक-रुक कर यूरिन आ रहा है तो ये इसका एक लक्षण हो सकता है।
पेशाब करते समय काफी दर्द होना- यूरिन करते समय आपको दर्द महसूस हो रहा है तो ये भी एक संकेत है।
पेशाब करते समय जोर लगाना- अगर पेशाब करते समय आराम से करने की बजाय आपको जोर लगाना पड़ रहा है तो ये भी एक संकेत हैं।
यूरिन करते समय कमजोरी महसूस करना- अगर पेशाब करते समय आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो ये भी संकेत हो सकता है।
ब्लैडर अच्छे से खाली न होना- यूरिन करते समय अगर ठीक से न आए और ऐसा फील होता है कि ब्लैडर खाली नहीं हो रहा है तो ये भी एक संकेत है।
रुक-रुक कर पेशाब आने का इलाज
अगर रुक-रुक कर पेशाब आने का ट्रीटमेंट करना बहुत जरूरी है। यह समस्या न सिर्फ बेनिग्न प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया की वजह से होती है, बल्कि यह यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Urinary Tract Infection) ब्लैडर की पथरी और किडनी डैमेज जैसी अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत महसूस करते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें।
ये भी पढ़ें- जानवर को मारे बिना लैब में तैयार हुए Meaty Rice, वैज्ञानिक बोले-प्रोटीन से हैं भरपूर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
25 mins agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
2 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
4 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
6 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
7 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
22 hrs agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoसिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे
1 day agoबिना डाइटिंग या जिम के अचानक घट गया 5 किलो वजन? शरीर के इन अनचाहे बदलावों को कभी न समझें मामूली कमजोरी
1 day agoPM मोदी ने बताया आंवला है सेहत का खजाना! जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines