Food Allergy Symptoms: फूड एलर्जी एक ऐसी बीमारी है जो अक्सर तब होती है जब कोई व्यक्ति ऐसा फूड खा लेता है जो उसे सूट नहीं करता। आपने आम फूड एलर्जी के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फूड एलर्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो।
FDEIA (फूड डिपेंडेंट एक्सरसाइज इंड्यूस्ड एनाफिलेक्सिस) एक ऐसी बीमारी है, जो तब होती जब आप एक ऐसा फूड खाते हैं जिससे आपको एलर्जी है। इस बीमारी के लक्षण तब बाहर आते हैं जब खाने के कुछ ही घंटे बाद व्यक्ति कोई एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी करता है। ऐसे में अगर आपको नहीं पता कि आप किस फूड से एलर्जिक हैं तो संभल जाएं।
क्या कहते हैं एलर्जी एक्सपर्ट?
गंगाराम अस्पताल के एलर्जी एक्सपर्ट डॉक्टर नीरज गुप्ता बताते हैं कि ये बीमारी किसी को भी हो सकती है, फिर चाहे वो बच्चा हो या बड़ा। डॉक्टर नीरज कहते हैं कि अक्सर इस एलर्जी में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं लेकिन ये बीमारी दूसरी चीज से हो जाती है। जैसे आप कुछ खाते हैं जिससे आपको एलर्जी है और उसके कुछ ही घंटे बाद आप एक्सरसाइज करते हैं तो ये बीमारी खाने के बाद एक्सरसाइज करने से होती है।
FDEIA के लक्षण
- छाले या रैशेज होना।
- पेट में दर्द और उल्टी होना।
- सांस लेने में कठिनाई होना।
- चेहरे, होंठ और गले में सूजन होना।
- कमजोरी और चक्कर आना।
कैसे करें FDEIA से बचाव
FDEIA के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसके लक्षणों की पहचान होना जरूरी है और साथ ही आपको पता होना चाहिए कि ये किस दूसरी चीज से होता है।
ट्रिगर्स को पहचानें
अगर आपको लगता है कि आपको FDEIA है और आप किसी फूड से एलर्जिक हैं तो एक बार किसी एलर्जी एक्सपर्ट से जरूर मिलें और उनसे जानें कि किस एक्टिविटि से आपको ये बीमारी हो सकती है।
भोजन और गतिविधियों की योजना बनाएं
शारीरिक गतिविधि करने से पहले उन फूड्स का सेवन न करें जिनसे आप एलर्जिक हैं और साथ ही खाने के बाद पाचन के लिए शरीर को समय दें।
इमरजेंसी के लिए दवा रखें
अगरआपको FDEIA है तो हमेशा अपने पास इमरजेंसी के लिए दवा रखें और साथ ही ये सुनिश्चित करें कि आपके परिवार और दोस्तों को इसके बारे में पता हो ताकि इमरजेंसी पड़ने पर वह आपकी मदद कर सकें।
ये भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन लगाने के 4 साइड इफेक्ट, कहीं ग्लोइंग स्किन पर पिंपल्स न हो जाएं
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
3 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
5 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
10 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
14 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines