Fever: बुखार एक शारीरिक समस्या है। जब आपके शरीर का तापमान सामान्य से ऊपर होता है, तो इसे फीवर या बुखार कहा जाता है। जब शरीर संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए किसी समस्या का संकेत देने के लिए आपका तापमान बढ़ाता है। बुखार तब होता है, जब शरीर का तापमान 98 से 100 डिग्री फारेनहाइट की सामान्य सीमा से ऊपर हो जाता है। बुखार के दौरान आपका इम्यून सिस्टम बुखार बनाकर बीमारी के कारण को दूर करने की कोशिश कर रहा होता है।
बुखार के लक्षण
- पसीना आना
- बॉडी में दर्द
- ठंड लगना
- मांसपेशियों में दर्द
- थकान और कमजोरी
- भूख में कमी
- डिहाइड्रेशन
- वॉमिटिंग
ये भी पढ़ें- तनाव लेना भी सही नहीं, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार
बुखार के कारण
- वायरल इंफेक्शन
- बैक्टीरियल इंफेक्शन
- कैंसरयुक्त ट्यूमर
- एंटीबायोटिक्स दवाओं के कारण
- डिप्थीरिया, टेटनस और कोविड वैक्सीन के कारण
बुखार के प्रकार
आंतरायिक बुखार (Intermittent fever)- इस फीवर में पूरे दिन शरीर का टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, लेकिन रात होते ही बढ़ने लग जाता है।
रेमिटेंट बुखार (Remittent fever)- रेमिटेंट फीवर में टेंपरेचर गिरता है पर नार्मल नहीं होता है।
लगातार बुखार (Continuous fever)- इसे निरंतर बुखार भी कहा जाता है। यह एक लंबे समय तक चलने वाला बुखार है। इसमें तापमान बहुत कम या कोई बदलाव नहीं होता है।
रूमेटिक फीवर (rheumatic fever)– रूमेटिक फीवर streptococcal बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया गले में तेज दर्द का कारण भी बन सकता है। टॉन्सिल, सिरदर्द और सूजन इसके सामान्य लक्षण हैं।
इलाज
आमतौर पर अगर फीवर काफी है तो डॉक्टर जल्दी से दवा नहीं देते। जब बुखार 102 डिग्री से ज्यादा हो और आपको परेशानी महसूस हो रही हो, तभी इलाज की जरुरत पड़ती है। बुखार में एसीटामिनोफेन, पैरासिटामोल, आईबूप्रोफेन डोलो जैसी दवाएं लेकर कुछ राहत महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
5 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
6 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
7 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
10 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
12 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
14 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines