Whatsapp Fraud: आजकल WhatsApp पर फ्रॉड बहुत आम हो गया है। स्कैमर्स हर रोज नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। इनमें से कुछ तरीके इतने चालाक होते हैं कि आम आदमी आसानी से उनके जाल में फंस जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आम WhatsApp स्कैम के बारे में, जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। कभी भी अगर आपको WhatsApp पर ये तीन मैसेज आएं तो भूलकर भी इनका रिप्लाई न करें। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
नौकरी का ऑफर
आपको अक्सर WhatsApp पर ऐसे मैसेज मिलते होंगे जिसमें आपको पार्ट-टाइम जॉब या आसानी से पैसा कमाने का ऑफर दिया जाता है। इन मैसेज में आपको एक लिंक भी दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने पर आपको एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। ये ऐप्स आपके फोन में वायरस इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं या आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।
बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज
कभी-कभी आपको WhatsApp पर यह मैसेज भी मिल सकता है कि आपका बिजली कनेक्शन जल्द ही काट दिया जाएगा, क्योंकि आपने बिल का भुगतान नहीं किया है। इस मैसेज में भी आपको एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने पर आपको भुगतान करने के लिए कहा जाता है। यह एक पूरी तरह से फेक मैसेज है। बिजली कंपनियां कभी भी इस तरह से मैसेज नहीं करती हैं। इस लिंक पर क्लिक करने से आपका पैसा और निजी जानकारी चोरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें : रुको जरा सब्र करो…इस महीने होगी स्मार्टफोन्स की बारिश!
लॉटरी जीतने का मैसेज
आपको यह मैसेज भी मिल सकता है कि आपने एक बड़ी लॉटरी जीती है और आपको अपना प्राइज लेने के लिए कुछ पैसे देने होंगे। यह भी एक फेक मैसेज है। कोई भी असली लॉटरी कंपनी आपसे प्राइज लेने के लिए पैसे नहीं मांगेगी।
ऐसे मैसेज से कैसे बचें?
- अगर आपको किसी अनजान नंबर से कोई भी सस्पीशियस मैसेज आता है, तो उसका जवाब न दें।
- किसी भी सस्पीशियस लिंक पर क्लिक न करें, खासकर अगर वह किसी अनजान नंबर से आया हो।
- अपने दोस्तों और परिवार को भी इन स्कैम के बारे में बताएं ताकि वे भी इनसे बच सकें।
- अपने फोन में एक अच्छा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और इसे रेगुलर अपडेट करते रहें।
- गूगल प्ले स्टोर पर जाकर प्ले प्रोटेक्शन को ऑन कर लें। इससे आपके फोन में मौजूद फर्जी ऐप्स का अलर्ट मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
11 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
50 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines