Payment From Face:स्माइल पे तकनीक ने पेमेंट करने का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है। अब आपको न कैश, न कार्ड, और न ही मोबाइल की जरूरत पड़ेगी। फेडरल बैंक द्वारा शुरू की गई यह नई सुविधा आपको सिर्फ चेहरा दिखाकर पेमेंट करने की सुविधा देती है। इस तकनीक में ग्राहक के चेहरे की पहचान की जाती है, और कुछ ही सेकंड में पेमेंट प्रक्रिया पूरी हो जाती है। फेडरल बैंक ने इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बताते हुए दावा किया है कि यह तकनीक यूआईडीएआई के आधार आधारित भीम पे की फेस ऑथेंटिफिकेशन प्रोसेस पर आधारित है, जिससे इसका उपयोग करना बेहद सरल और सुरक्षित हो जाता है।
इस नई पेमेंट प्रोसेस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह न केवल ग्राहक के लिए, बल्कि व्यापारियों के लिए भी समय की बचत करती है, जिससे लाइन में खड़े रहने की झंझट खत्म हो जाती है। यह तकनीक भविष्य की डिजिटल पेमेंट प्रोसेस का एक इम्पोर्टेन्ट हिस्सा बन सकती है।
यह भी पढ़े: Smartphone under 10000: ये हैं 10 हजार रुपये से कम के 5 स्मार्टफोन, तीसरे की कीमत सिर्फ 5,999 रुपये
क्या है स्माइल पे?
स्माइल पे भारत का पहला ऐसा पेमेंट सिस्टम है, जो यूआईडीएआई (UIDAI) के भीम आधार पे की एडवांस फेशियल ऑथेंटिफिकेशन तकनीक पर आधारित है। इसका उपयोग करने वाले ग्राहक बिना कैश, कार्ड या मोबाइल के, केवल अपने चेहरे को स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं। यह तकनीक पेमेंट के लिए चेहरे की पहचान करती है, जिससे भुगतान प्रोसेस कुछ सेकंड में पूरी हो जाती है।
कैसे काम करता है स्माइल पे?
- चेहरे की स्कैनिंग: ग्राहक का चेहरा एक विशेष कैमरे से स्कैन किया जाता है।
- फेशियल ऑथेंटिफिकेशन: यह स्कैनिंग यूआईडीएआई के फेस Authentication सिस्टम से जुड़ी होती है, जो ग्राहक की पहचान को Verified करता है।
- पेमेंट कंफर्मेशन: चेहरे की पहचान होते ही पेमेंट आपके बैंक खाते से ऑटोमेटिकली हो जाता है।
स्माइल पे के फायदे
- ग्राहकों के लिए सरलता: अब कैश, कार्ड या मोबाइल की जरूरत नहीं है, जिससे पेमेंट प्रक्रिया बहुत ही सरल हो गई है।
- तेज और प्रभावी: पेमेंट काउंटरों पर लाइन में खड़े रहना अब पुरानी बात हो जाएगी। व्यापारी भी जल्दी और आसानी से बिलिंग कर सकते हैं।
- सुरक्षित पेमेंट: फेशियल ऑथेंटिफिकेशन तकनीक के जरिए पेमेंट प्रक्रिया बेहद सुरक्षित है। आपका चेहरा ही आपका पासवर्ड है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना बेहद कम हो जाती है।
- भरोसेमंद तकनीक: फेडरल बैंक द्वारा पेश की गई यह प्रणाली UIDAI की सेवाओं पर आधारित है, जो इसे और भी सुरक्षित और भरोसेमंद बनाती है।
- सुविधाजनक लेनदेन: अब लेनदेन के लिए आपको किसी भी डिवाइस की आवश्यकता नहीं होगी, सिर्फ चेहरे की पहचान से ही पेमेंट हो जाएगा।
यह भी पढ़े: 200MP कैमरे और दमदार फीचर्स के साथ आ रहा है सैमसंग का ये नया फोल्डेबल फोन, जानें कीमत
भविष्य की पेमेंट प्रोसेस
स्माइल पे जैसी तकनीकें हमारे रोजमर्रा के जीवन को बदलने वाली हैं। यह पेमेंट प्रोसेस को न सिर्फ तेज बनाएगी, बल्कि इसे सुरक्षित और सरल भी बनाएगी। फेडरल बैंक द्वारा लाए गए इस पेमेंट सिस्टम से ग्राहकों को एक नया और सहज अनुभव मिलेगा, जो भविष्य की डिजिटल पेमेंट System की ओर एक बड़ा कदम है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines