हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हर कॉल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, सरकार ला रही TrueCaller जैसी सर्विस

Government Truecaller : स्पैम कॉल्स से परेशान लोगों के लिए सरकार जल्द ही एक धांसू फीचर ला रही है जिससे कॉल करने वाले के बारे में पहले ही पता चल जाएगा। स्क्रीन पर आपको कॉलर की सभी डिटेल्स दिख जाएंगी।

विज्ञापन

Government TrueCaller: क्या आप भी रोजाना आने वाले स्पैम कॉल्स से परेशान हो गए हैं? तो अब चिंता न करें, सरकार जल्द ही आपकी इस समस्या को दूर करने जा रही है। जिसके बाद आपको पहले ही कॉल करने वाले का नाम स्क्रीन पर दिख जाएगा। सरकार भी अब TrueCaller जैसी सर्विस पेश करने की तैयारी कर रही है। ये सुविधा आपको कॉल आने से पहले अगर बता देगी कि कौन आपको कॉल कर रहा है तो इससे स्कैम से भी बचा जा सकेगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

TRAI ने शेयर किया ड्राफ्ट

जानकारी के मुताबिक जिस तरह से ट्रू कॉलर पर फर्जी कॉल आने पर ऐप अलर्ट भेज देता है इसी तरह अब सरकार भी ऐसी ही एक सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। इस फीचर को जारी करने के लिए TRAI ने ड्रॉफ्ट भी शेयर किया है। इस फीचर के आने के बाद जल्द ही कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का रियल नेम दिखाई देगा। स्क्रीन पर आपको कॉलर का वही नाम नजर आएगा, जो उसने अपने मोबाइल कनेक्शन के वेरिफिकेशन के दौरान दिया था। वहीं फर्जी कॉल्स को रोकने में ये फीचर काफी मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़ें : MWC इवेंट में होगी Smartphones की बारिश

विज्ञापन

TrueCaller को होगा नुकसान?

हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि कहीं न कहीं ये फीचर TrueCaller को कड़ी टक्कर देगा क्योंकि कॉलर के ज्यादा डिटेल्स देखने के लिए TrueCaller एक प्लान ऑफर करता है जिसके बाद आप कॉल करने वाले की सभी डिटेल्स देख सकते हैं। जबकि सरकार की तरफ से पेश किया जा रहा ये फीचर फ्री होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ सैमसंग भी एक ऐसा ही स्पैम कॉल प्रोटेक्शन फीचर पेश करता है जिसमें आपको पहले ही स्पैम कॉल्स के बारे में पता चल जाता है लेकिन इसमें कॉल करने वाले का कोई नाम शो नहीं होता।

ये भी जान लें कैसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल्स

अगर आपको भी बहुत ज्यादा स्पैम कॉल्स आ रहे हैं तो आप इन्हें बहुत ही आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं।

विज्ञापन
  • इसके लिए आपको अपने फोन में गूगल डायलर का यूज करना होगा।
  • गूगल डायलर ओपन करें इधर आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे, इस पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद डायलर की सेटिंग ओपन हो जाएगी। यहां आपको कॉलर आईडी और स्पैम का एक ऑप्शन दिखेगा, इसे ओपन करें।
  • इसके बाद आपको तीन अलग अलग ऑप्शन- Identify, Filter Spam Calls और Verified Calls दिखेगा, इसे बस ऑन कर दें।
  • अब आप स्पैम कॉल्स से बचे रहेंगे।

ये भी पढ़ें : 5 हजार से कम में खरीदें Washing Machine

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola