Geysers and Water Heaters Price in India: नए साल की शुरुआत के साथ ठंड भी हद से ज्यादा बढ़ चुकी है और लोगों के लिए कंबल से निकलने का तो मन ही नहीं करता है। ऐसी कड़कड़ाती ठंड में नहाना तो दूर की बात है मुंह-हाथ धोने तक के लिए कई लोग तैयार नहीं होते हैं। सर्दियों में कई लोगों के लिए नहाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है, लेकिन गर्म पानी से नहाना आसान हो सकता है। अगर आपके घर पर गीजर नहीं है या फिर आप किसी ऐसे गीजर की तलाश कर रहे हैं जो कम कीमत में जल्दी पानी को गर्म कर सकते हैं, तो आइए आपको कुछ किफायती गीजर के बारे में बताते हैं।
25L Storage Water Heater Price
अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर सस्ते में वाटर हीटर मौजूद हैं। आप रैकोल्ड एटर्नो प्रो 25 लीटर का वर्टिकल बीईई स्टोरेज वाला वॉटर हीटर खरीद सकते हैं। मार्केट में 25 लीटर का ये गीजर 8,999 रुपये में उपलब्ध है। ये 4 स्टार रेटिंग के साथ आने वाला गीजर 4 से 5 सदस्यों के लिए सही है।
15L Storage Water Heater Price
फैबर जैज का 15 लीटर वाला वर्टिकल स्टोरेज वॉटर हीटर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। घर में अगर 3 से 4 लोग हैं तो वो आसानी से 15 लीटर स्टोरेज गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी 2 से 5 साल की गारंटी के साथ आता है। बाजार में इसकी कीमत 7 हजार रुपये से कम है।
ये भी पढ़ें- घर में कितने लीटर का गीजर लगाना सही?
10L Instant Water Heater Price
अगर आप इंस्टेंट वाटर हीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो 10 लीटर वाले गीजर को अमेजन या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। मार्केट में इस तरह के गीजर की कीमत 3000 रुपये से 4000 रुपये तक के बीच है। ये भी अलग-अलग वारंटी और स्टार रेटिंग के साथ आते हैं। इसका इस्तेमाल एक बार में दो सदस्य आराम से कर सकते हैं।
हालांकि, ये एक इंस्टेंट वाटर हीटर है तो स्विच ऑन होने के साथ ही पानी भी गर्म हो जाएगा। जबकि, स्टोरेज गीजर में पानी गर्म करके कुछ देर स्टोर किया जा सकता है, जिसके लिए बिजली से गीजर को जोड़े रखना भी जरूरी नहीं है।
वीडियो के जरिए आप जान सकते हैं कि कितने प्रकार के गीजर होते हैं?
ये भी पढ़ें- UPI Payment पर 7,500 रुपये तक का Cashback Offer!
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
12 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines