Success Story Of Nitin Jain and Divya Jain : खुद की क्रिएटिविटी को बिजेनस में कैसे बदलें, यह काम नितिन जैन और दिव्या जैन को बखूबी आता है। अपनी क्रिएटिविटी से उन्होंने आज करोड़ों रुपये के टर्नओवर वाला बिजनेस खड़ा कर दिया है। हालांकि उनके लिए यह सफर इतना आसान नहीं रहा। लेकिन उन्होंने गिफ्ट से जुड़ी लोगों की जरूरतें समझीं और फिर इसमें ऐसा धमाल मचाया कि शार्क टैंक प्रोग्राम के तीसरे सीजन में शार्क भी दंग रह गए। नितिन जैन और दिव्या जैन की कंपनी Indigifts अपने क्रिएटिव और यूनिक गिफ्ट प्रोडक्ट की बदौलत देशभर में अलग पहचान बना चुकी है। आज कंपनी का सालाना टर्नओवर करोड़ों रुपये पहुंच गया है।
साल 2017 में हुई शुरुआत
नितिन जैन को बचपन से क्रिएटिव चीजें बनाने का शौक था। उन्होंने क्रिएटिव गिफ्ट तैयार करके और उन्हें बेचने का काम कुछ साल पहले शुरू कर दिया था। इसमें उनके 5000 रुपये खर्च हुए थे। साल 2017 में उन्होंने कंपनी बना ली। इन्होंने जो 5000 रुपये खर्च किए, वह उनकी खुद की कमाई के थे। नितिन की पत्नी दिव्या ने शार्क टैंक में बताया था कि शादी से पहले नितिन ने उन्होंने खुद के डिजाइन किए हुए करीब 100 गिफ्ट दिए थे जो यूनीक और कस्टमाइज्ड थे। इसी आइडिया को बाद में नितिन ने आगे बढ़ाया।
Success Story of Indigifts
आसान नहीं रहा सफर
नितिन का जन्म अजमेर में हुआ था। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उनके पिता का निधन हो गया। बाद में उनका परिवार जयपुर आ गया। यहां नितिन मां ने एक एनजीओ में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि नितिन को उनकी मां ने जिम्मेदारियों से मुक्त कर रखा था ताकि वह अपना समय पढ़ाई-लिखाई में लगा सकें। नितिन ने एनिमेशन और मल्टीमीडिया में ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक डिजाइनिंग में फ्रीलांसिंग शुरू कर दी। उन्होंने इसके लिए 5000 रुपये महीने मिलते थे।
Success Story of Indigifts
कुछ ही समय में शुरू हो गई कमाई
साल 2012 में नितिन ने अपने कुछ दोस्तों के साथ डिजाइनिंग और मर्चनडाइजिंग कंपनी शुरू की। इसके जरिए उन्होंने राजस्थान के मेवाड़ के शाही परिवार से लेकर राज्य सरकार तक के साथ काम किया। उन्होंने प्रोडक्ट ब्रांडिंग, मर्चनडाइजिंग और डिजाइनिंग सर्विस में काम किया। इसके लिए उन्हें पैसे भी मिलते थे। हालांकि वह इससे ज्यादा खुश नहीं थे और बाद में गिफ्टिंग सेक्टर में हाथ आजमाया। चूंकि वह यूनीक और कस्टमाइज्ड गिफ्ट बना लेते थे तो उन्होंने 2017 तक करीब 500 ऐसे यूनीक प्रोडक्ट तैयार किया जो डेली यूटीलिटी और होम डेकोर से जुड़े थे। इन्होंने इन प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचना शुरू किया। एक साल में ही उनका टर्नओवर एक करोड़ को पार कर गया। फिलहाल नितिन की कंपनी Indigifts के पास 8000 से ज्यादा यूनीक प्रोडक्ट्स हैं। इनमें कॉफी मग, कुशन आदि शामिल हैं। आज इनकी कंपनी में करीब 30 एम्प्लॉई हैं। उनका सालाना टर्नओवर 7 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
यह भी पढ़ें : Success Story of Champaran Meat : बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हांडी में मटन बनते देख आया आइडिया, अब पूरे देश में फैला बिजनेस
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
7 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
9 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
10 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
11 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
12 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
15 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
15 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines