Anupam Mittal: शार्क टैंक में जज बनने के बाद से अनुपम मित्तल को काफी शौहरत मिली है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में पीपल ग्रुप के सीईओ ने यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से संबंधित शिकायत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से की है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, मित्तल ने कहा कि 20 जुलाई से व्यापारियों को विशेष रूप से एसबीआई से जुड़े यूपीआई भुगतान के लिए यूपीआई लिमिट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अनुपम मित्तल ने एक्स पर क्या लिखा
अनुपम मित्तल ने एक्स पर एक बड़ा सा पोस्ट लिखरकर अपनी शिकायत दर्ज की। जिसमें उन्होंने लिखा ”डिजिटल भुगतान को फिर से परिभाषित करने के लिए @UPI_NPCI को बधाई। 20 जुलाई से व्यापारियों को @TheOfficialSBI UPI के लिए ‘आपके बैंक द्वारा निर्धारित UPI सीमा जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।” उन्होंने आगे RBI की तारीफ करते हुए लिखा कि ”दूसरी बैंकों के साथ ऐसा नहीं हो रहा है. @TheOfficialSBI में कोई भी इस समस्या को स्वीकार करने वाला नहीं है, इससे निपटना तो दूर की बात है। यह न केवल यूपीआई में विश्वास को कम करता है, बल्कि TXNS और SBI शेयर की मात्रा को देखते हुए सीधे विकास को प्रभावित करता है।”
RBI ने UPI के लिए 2 बड़े बदलावों की घोषणा की इस महीने की शुरुआत में, RBI ने UPI प्रणाली में दो महत्वपूर्ण बदलावों का ऐलान किया है। केंद्रीय बैंक ने यूपीआई के माध्यम से टैक्स भुगतान के लिए लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन कर दी है। इस वृद्धि का उद्देश्य बड़े टैक्स भुगतान को डिजिटल रूप से करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
बीते दिन यानी 15 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। एसबीआई ने सभी अवधि के लोन पर ब्याज दरें 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिए हैं. ये बदलाव गुरुवार, 15 अगस्त 2024 से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स यानी एमसीएलआर में किया है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
29 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
15 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
22 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines